टीकमगढ़ नगर पालिका सीएमओ का इतना विरोध कि बीजेपी-कांग्रेस हुई एक साथ, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

Sandeep Kumar | Jul 27, 2024, 16:48 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T164106.807
टीकमगढ़ नगर पालिका सीएमओ का जबरदस्त विरोध हुआ। विरोध के दौरान खास बात ये रही कि कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों ने एक साथ आकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए और अपना विरोध दर्ज कराया।

TIKAMGARH. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बीजेपी और कांग्रेस के नगर पालिका परिषद शहर के विकास के लिए, न केवल एक मंच पर आए, बल्कि उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया। नगर पालिका के पार्षदों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है।



कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों का आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा त्रैमासिक पत्रक प्रस्तुत नहीं किया जाता है, इसके साथ ही कई अन्य तरह की अनियमितताएं की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत आने वाली राशि का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है।



सीएमओ के खिलाफ सत्ता-विपक्ष एक साथ

मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ नगर पालिका ही एक मात्र ऐसी नगर पालिका होगी जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष एक साथ है और यहां ये साथ है तो केवल एक व्यक्ति के विरुद्ध और वो है टीकमगढ़ नगर पालिका मुख्य अधिकारी गीता मांझी के विरुद्ध। वैसे गीता मांझी की भी बड़ी ही मंझी हुई अधिकारी हैं क्योंकि उनके विरुद्ध कई बार पार्षद लामबंद हो चुके है फिर भी उनका ट्रांसफर नहीं हुआ है।



dc41cfef-ceb


क्यों हो रहा सीएमओ का विरोध

दरअसल पार्षदों का विशेष सम्मेलन बुलाया गया ता। इस सम्मेलन में सीएमओ नहीं पहुंची और पार्षदों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तमाम पार्षदों से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।



सीएमओ को हटाने की मांग

कांग्रेस पार्षद रजनी जायसवाल ने कहा कि विशेष सम्मेलन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी और उन्हें यहां से हटाने की मांग की गई। बीजेपी पार्षद अभिषेक खरे का कहना है कि हम सभी पार्षद के लिए यहां दल का नहीं, शहर का मामला है, शहर का विकास हम सभी की मंशा है और उसके लिए सभी एक हैं।



सीएमओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान उर्फ पप्पू मलिक का कहना है, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गीता मांझी जब से आई हैं, तब से कई तरह की अनियमितताएं हुई है। वर्तमान में पदस्थ सीएमओ को हटाया जाए और उनके स्थान पर विकास के हिमायती अधिकारी को टीकमगढ़ भेजा जाए। हम यह मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से करते हैं। इसके साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी लाया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • टीकमगढ़ नगर पालिका सीएमओ
  • Tikamgarh Municipality CMO
  • सीएमओ के खिलाफ बीजेपी-कांग्रेस
  • सीएमओ को हटाने की मांग