कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

Raj Singh | Oct 13, 2024, 12:19 IST
the sootr
मध्य प्रदेश के छतरपूर जिले से निकलकर बड़ी खबर आ रही है। कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश के छतरपूर से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह से ट्रेन अपने तय समय से एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इस आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।



ट्रेन संख्या 11842 के डी-5 कोच में आग

दरअसल, कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन संख्या 11842 के डी-5 कोच में ईशानगर स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने किसी तरह चेन खींचकर ट्रेन को रोका। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के बाद ट्रेन एक घंटे तक ईशानगर स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन एक घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



खबर अपडेट हो रही है...

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • ट्रेन में आग
  • छतरपुर न्यूज हिंदी
  • खजुराहो न्यूज