एमपी से गुजरने वाली ट्रेनों में हर ढाई घंटे में हो रही एक चोरी, महिलाएं बन रही टारगेट

Aman Vaishnav | Apr 27, 2026, 10:33 IST
train-theft-report-madhya-pradesh-grp-data
मध्य प्रदेश की ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाएं डराने वाली हैं। जीआरपी के ई-एफआईआर पोर्टल से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इन चोरियों का सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं हैं।

यदि आप भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी एक लापरवाही सामान और मेहनत की कमाई छीन सकती है। एमपी के प्रमुख रेल रूटों पर लुटेरे बेहद सक्रिय हो चुके हैं।



पांच दिन में 94 एफआईआर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेनों में लगातार हो रही चोरियों के आंकड़े काफी चंताजनक हैं। जीआरपी के ई-एफआईआर पोर्टल पर दर्ज 94 एफआईआर के मिलान के बाद जो आंकड़े सामने आए, वो चौंकाने वाले हैं।



भोपाल, बीना, इटारसी, रानी कमलापति, विदिशा और आमला स्टेशनों के बीच हर ढाई घंटे में एक चोरी हो रही है। चिंताजनक बात यह है कि महिलाएं इन घटनाओं का सबसे बड़ा शिकार बन रही हैं, जो कि 54% हैं। ट्रेनों के स्लीपर, जनरल और एसी 3-टियर कोच सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।



मध्य प्रदेश पुलिस के ई-एफआईआर पोर्टल से 08 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच कुल 94 एफआईआर निकाली गई। ये FIR भोपाल, बीना, ग्वालियर, इटारसी, रानी कमलापति, विदिशा, खंडवा और आमला थानों में दर्ज थी।



एफआईआर देखने पर चोरी की गई चीजों जैसे लैपटॉप, मोबाइल, जेवरात और नकदी की कीमत का अंदाजा एफआईआर में दी गई जानकारी के आधार पर लगाया है।



112268-train2-reuters-809157


हर 2.5 घंटे में हो रही एक चोरी

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इन 94 मामलों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर जांचा गया। साथ ही इन श्रेणियों में थाना वार, समय के अनुसार, कोच के प्रकार, लिंग, उम्र, चोरी करने के तरीके, चोरी की गई चीजों का प्रकार (जैसे मोबाइल की कंपनी, जेवरात का प्रकार) और जीरो एफआईआर पैटर्न शामिल थे।



हर ट्रेंड को क्रॉस-चेक किया गया। सभी आंकड़ों को दो बार वेरिफाई किया गया। इस पूरी जांच में पता चला कि इस रूट पर हर 2.5 घंटे में एक चोरी हो रही है।



hq720-487402


महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा चोरी

इन 94 मामलों में से 54% अपराध महिलाओं के साथ हुए हैं, जो कि पुरुषों की तुलना में 8.5% ज्यादा हैं। इसके अलावा, महिलाओं से हर मामले में औसतन 20% ज्यादा कीमत का सामान चोरी हुआ है। इनमें सबसे बड़े मामले रानी कमलापति स्टेशन और बीना स्टेशन पर दर्ज हुए हैं।



hq720-836823


सोते समय चोरी हुए फोन और पैसे

भोपाल जीआरपी में दर्ज FIR के मुताबिक 06 अप्रैल को क्रांति एक्सप्रेस के कोच S/1 बर्थ नंबर 16 पर सो रहे प्रीक्षित नाम के यात्री का 70 हजार रुपए का iPhone 15 सिरहाने से ही गायब हो गया था। जब उसने सुबह आंख खोली तब तक मोबाइल चोरी हो चुका था। मोबाइल गायब था।



वहीं खंडवा में हैदराबाद-जयपुर एक्स के कोच A/1 बर्थ 43 पर सो रही दीक्षा का 46 हजार रुपए का Samsung का फोन और चार हजार रुपए नकद चोरी हो गए थे।



भीड़ देखकर कर रहे चोरी

ग्वालियर एनजी थाना में योगनगरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते वक्त अभिषेक खान की पेंट की जेब से 55 हजार रुपए का iPhone 13 चुराया गया था।



फरियादी के मुताबिक ट्रेन आने पर कोच में चढ़ते समय भीड़ में किसी ने उनका मोबाइल निकाल लिया था।



ग्वालियर बीजी अंडमान एक्सप्रेस के आखिरी जनरल डिब्बे में चढ़ते वक्त श्यामसुंदर पाल (इंडियन आर्मी में सेवारत) की पेंट की जेब से मोबाइल चोरी हुआ था।



del-ndl-01-railway-rpf-lost-mobile-theft-recovery-servilance-tracking-vis-7211962_04042025110045_040


आर्मी जवान को भी नहीं छोड़ा

इटारसी में हमसफर एक्सप्रेस के कोच S/4 बर्थ 17,20 पर सो रही 64 वर्षीय रेखा दादाराव व्यास के साथ यह वारदात हुई। तड़के 3:50 बजे जब ट्रेन इटारसी पहुंचने से 10 मिनट पहले धीमी गति से चल रही थी, एक अज्ञात बदमाश ने खिड़की से हाथ डालकर उनका लेडीज पर्स खींचा और चलती ट्रेन से कूद गया। पर्स में करीब एक लाख 10 हजार रुपए लाख का सामान रखा था।



एफआईआर में रानी कमलापति में श्रीधाम एक्सप्रेस के कोच B1 बर्थ 32 पर सो रहे अजय परमार का ट्रॉली बैग सीट के नीचे से चोरी हो गया था। इसमें आर्मी की यूनिफॉर्म, जूते और दस्तावेज रखे थे।



क्या बोले जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा?

जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि पिछले पांच सालों के आंकड़ों से तुलना करने पर असल स्थिति सामने आती है।



2024 में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की रिकवरी हुई थी। उससे पहले के सालों में करीब एक-एक करोड़ रुपए की। वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर आठ करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। हाल ही में हर 15 दिन में 30 से 35 लाख रुपये की रिकवरी हो रही है।



इतनी सीमित फोर्स के बावजूद 2025 में आठ करोड़ रुपए की रिकवरी हमारी बड़ी सफलता है।



ये खबरें भी पढ़िए...



भारतीय रेलवे चलाएगा 900 स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान



एमपी न्यूज : अमृत स्नान पर उज्जैन स्टेशन पर नहीं जाएंगी ट्रेन, बसों से शिप्रा नदी पहुंचेंगे श्रद्धालु



ट्रेन मिस होने पर क्या उसी टिकट पर पकड़ सकते हैं दूसरी ट्रेन, जानें Train Ticket Rules



मध्यप्रदेश न्यूज: कर्मचारी ने की चोरी, मालिक ने किया सैटलमेंट, जबलपुर हाईकोर्ट ने ठोका जुर्माना



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल
  • विदिशा
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • एफआईआर
  • ट्रेन
  • इटारसी
  • आर्मी जवान
  • रानी कमलापति
  • जनरल कोच