मध्यप्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 64 अफसरों के तबादले

Ravi Awasthi | Jan 06, 2026, 22:12 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 64 अफसरों के तबादले किए हैं। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कई जिलों के DSP बदले गए।

BHOPAL. नए साल के पहले हफ्ते में ही राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी सर्जरी की। मंगलवार को गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इसमें एक दर्जन से अधिक अफसरों को फील्ड पोस्टिंग से हटाते हुए भोपाल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।



डीएसपी तबादले के साथ नई पदस्थापना

देर शाम जारी आदेश अनुसार,पन्ना जिले के गुन्नौर एसडीओपी मानसिंह टेकाम को पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। इसी तरह,24वीं वाहिनी जावरा रतलाम के सहायक सेनानी रामबाबू पाठक को 25वीं वाहिनी भोपाल पदस्थ किया गया।



इंदौर जिला पुलिस के एसपी यातायात जोन- 2 मनोज खत्री को पीटीआरआई मुख्यालय, डीएसपी रेडियो मुख्यालय भोपाल सुभाष सिंह को डीएसपी सायबर सेल पीएचक्यू, विसबल ग्वालियर 14वीं वाहिनी के सहायक सेनानी दिलीपचंद्र छारी को सहायक सेनानी 7वीं वाहिनी भोपाल,​ थांदला झाबुआ के डीएसपी नीरज नामदेव को डीएसपी पुलिस ​अकादमी भौंरी, भोपाल स्थानांन​तरित किया गया है।



यह खबरें भी पढ़ें...



एमपी में SIR के बाद बीजेपी अलर्ट, कांग्रेस ने लगाए वोट चोरी के आरोप



एमपी कैबिनेट: बुरहानपुर में 2589 करोड़ की सिंचाई योजना मंजूर



चूना भट्टी भोपाल की एसीपी को हटाया

आज जारी तबादला सूची में कई वि​वादित अधिकारियों को भी फील्ड से हटाया गया। चुरहट के एसडीओपी आशुतोष​ द्विवेदी,आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर,घाटीगांव जिला ग्वालियर के एसडीओपी शेखर दुबे चूना भट्टी नगरीय क्षेत्र भोपाल की एसीपी अंजली रघुवंशी,डीएसपी महिला सुरक्षा बुरहानपुर प्रीतम सिंह ठाकुर व बीना एसडीओपी नीतेश पटेल को भी पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।



देखें एमपी पुलिस तबादला लिस्ट...



यह खबरें भी पढ़ें...



आपकी ऑनलाइन दुनिया पर पुलिस की नजर: 5 चौंकाने वाली बातें जो आपको जाननी चाहिए



भोपाल में IPS मीट 2026: पुलिसिंग के भविष्य पर मंथन, दो दिन चलेगा विचारों का महाकुंभ



Tags:
  • एमपी पुलिस
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • गृह विभाग
  • भोपाल पुलिस मुख्यालय
  • डीएसपी तबादले
  • राज्य पुलिस सेवा