मध्यप्रदेश में 12 IAS के तबादले, संजय दुबे को गृह विभाग और राजेश राजौरा को नर्मदा घाटी विकास का अपर मुख्य सचिव बनाया

Jitendra Shrivastava | Jan 22, 2024, 23:12 IST
मध्यप्रदेश में 12 IAS के तबादले, संजय दुबे को गृह विभाग और राजेश राजौरा को नर्मदा घाटी विकास का अपर मुख्य सचिव बनाया
एमपी में सोमवार देर रात आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। इसमें 993 बैच के आईएएस संजय दुबे को गृह विभाग दिया गया है।

BHOPAL. एमपी में सोमवार देर रात आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। इसमें 1990 बैच के आईएएस राजेश राजौरा से गृह विभाग लेकर 1993 बैच के आईएएस संजय दुबे को दिया गया है। अब दुबे गृह विभाग के नए प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। राजौरा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार के साथ नर्मदा घाटी विकास का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, टेंडर के लिए लेनदेन को लेकर एक क्लिप वायरल होने के बाद चर्चा में आए अजीत केसरी को लूप लाइन में भेज दिया गया है। उन्हें राजस्व मंडल का सदस्य बनाया गया है।एसएन मिश्रा को अब कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया। अजीत केसरी को एसीएस फाइनेंस से हटाकर संचालक आदिम जाति अनुसंधान और एसीएस धार्मिक न्यास बनाया है। संजय दुबे को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। दीपाली रस्तोगी को प्रमुख सचिव सहकारिता बनाया गया है।



देंखे लिस्ट...



222.png


2.png


333.png


4.png




Tags:
  • Transfers in Madhya Pradesh
  • 12 IAS transferred in Madhya Pradesh
  • Sanjay Dubey given Home Department
  • Rajesh Rajoura made Principal Secretary of Narmada Valley Development
  • मध्यप्रदेश में तबादले
  • मप्र में 12 IAS के तबादले
  • संजय दुबे को गृह विभाग दिया
  • राजेश राजौरा को नर्मदा घाटी विकास का प्रमुख सचिव बनाया