लोकायुक्त में फेरबदल -राजेश कुमार मिश्रा ग्वालियर भेजे गए , पुलिस अधीक्षक भोपाल बने दुर्गेश कुमार राठौर

Vikram Jain | Sept 02, 2024, 17:08 IST
police officer transfers
लोकायुक्त अधिकारियों के 28 अगस्त को ट्रांसफर किए गए थे। मनु व्यास रीवा जोन के सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए थे। उनकी जगह राजेश कुमार मिश्रा को भोपाल लोकायुक्त एसपी बनाया गया था।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। EOW एसपी राजेश कुमार मिश्रा को भोपाल से हटाकर ग्वालियर भेजा गया हैं। राजेश मिश्रा 5 दिन पहले भोपाल लोकायुक्त एसपी बनाए गए थे। उनकी जगह दुर्गेश कुमार राठौर को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश सहाय को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर बनाया गया है।



पोस्टिंग के 5 दिन बाद फेरबदल

बता दें कि 28 अगस्त को लोकायुक्त और EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। देर रात में अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। मनु व्यास रीवा जोन के सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए थे। उनकी जगह राजेश कुमार मिश्रा को भोपाल लोकायुक्त एसपी बनाया गया था। अब तबादले के कुछ दिनों बाद ही फिर फेरबदल किया गया है।



MP IPS Transfer News


नवीन पदस्थापना के लिए किया कार्यमुक्त

पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, सव्यसाची सराफ को लोकायुक्त संगठन, इंदौर संभाग सहायक पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन रामेश्वर सिंह यादव को संभाग ग्वालियर एसपी से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर भेजा गया है। इसके साथ ही विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास को संभाग भोपाल सहा.पु.महानिरीक्षक कार्यालय से पु.महानिरीक्षक रीवा जोन भेजने का आदेश जारी किया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • भोपाल लोकायुक्त एसपी मनु व्यास
  • आईपीएस राजेश कुमार मिश्रा
  • MP IPS Transfer News
  • एमपी आईपीएस ट्रांसफर
  • पुलिस अधिकारियों का तबादला
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • IPS Rajesh Kumar Mishra