एक पेड़ मां के नाम : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे

Pratibha ranaa | Jun 28, 2024, 09:26 IST
एक पेड़ मां के नाम अभियान
एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए इंदौर और मप्र के ही पौधे नहीं, बल्कि दक्षिण के राज्यों से भी ट्रक में पौधे मंगाए जा रहे हैं। चेन्नई से इसके लिए गुरुवार को चार ट्रकों में 44 हजार पौधे पहुंचे।

भोपाल में 6 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत पौधरोपण का बड़ा कार्यक्रम होगा। एक दिन में भोपाल में 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। बता दें, 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। इसकी जयंती पर पौधरोपण कार्यक्रम से जन जन को सौंपा जाएगा।



पूरे जिले में किया जाएगा पौधरोपण

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस दिन पूरे जिले में पौधरोपण किया जाएगा।



इंदौर में 51 लाख पौधरोपण के लिए चेन्नई से आए पौधे

इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए इंदौर और मप्र के ही पौधे नहीं बल्कि दक्षिण के राज्यों से भी ट्रक में पौधे मंगाए जा रहे हैं। चेन्नई से इसके लिए गुरूवार 27 जून को चार ट्रक में 44 हजार पौधे पहुंचे। इनकी बकायदा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयववर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य ने पूजा की।



इन विशेष पौधों को मंगाया गया

चेन्नई के राममुद्री से 4 वाहनो में केजोरिना व मोलसरी के 44 हजार पौधे आए हैं। जिनका विद्या धाम के 11 पंडितो द्वारा विधि-विधान से पूजन किया गया। एक पेड मां के नाम अभियान के तहत 51 लाख पौधारोपण में कुल 57 प्रकार के बडे-छोटे साईज के 11 फीट तक के उंचाई के पौधों का रोपण किया जाएगा।



गुजरात से भी आएंगे पौधे

गुजरात राज्य से 10 लाख व साउथ क्षेत्र से 15 लाख पौधे लाए जाएंगे, शेष देश के अन्य क्षेत्रो से मंगवाए जा रहे हैं। जिसके क्रम में आज 44 हजार पौधे लाए गए हैं। आने वाले दिनों में प्रतिदिन 1.50 लाख पौधे पौधारोपण के लिए इंदौर आएंगे।



pratibha rana


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान
  • Tree Planting Campaign IN MP
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी