Triple talaq case : चिट्ठी भेजकर शौहर ने दिया बीवी को तीन तलाक
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक महिला को डाक के जरिए भेजे गए लेटर से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ि महिला साहिबा बानो का आरोप है कि डाक के जरिए उन्होंने मुझे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला विवाह संरचना अधिनियम के तहत मामला दर्जकर लिया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि विवाह के बाद से पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा था। इसके बाद महिला अपने मायके वापस आ गई। उसका आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके बाद वह दो-तीन महीने से ससुराल नहीं गई। अब पति आदिल ने तीन तलाक का लेटर डाक से भेजा है, जिसकी शिकायत थाना देहात में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक महिला की निकाह साल 2023 में कोलारस के रहने वाले आदिल से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पति मुझसे मारपीट करता है। पति ने 2 लाख रुपए की मांग की है। मैंने अपने पिता को बताया और जब उन्होंने उनसे बात की तो वह एक पिकअप वाहन खरीदने की मांग करने लगा है।
पिता ने 2 लाख रुपए की मदद की
साहिबा ने बताया कि 20 अप्रैल को उनके पिता ने 2 लाख रुपए की मदद की थी जिससे उन्होंने वाहन खरीदा था। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा और मारपीट कर और पैसों की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि वो परेशान होकर अपने माता-पिता के घर आकर रहने लगी। महिला ने बताया कि रविवार को वो घर पर ही थी तभी मेरे नाम से पोस्ट ऑफिस से एक लेटर आया। जिसमें तीन तलाक लिखा हुआ था। महिला के मुताबिक, खत मिलने के बाद जब उन्होंने अपने पति को फोन किया तो उन्होंने बात नहीं की।
पति ने लगाए ये आरोप
पति आदिल ने डाक से भेजे लेटर में अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं। उसने कहा शादी के अगले दिन से ही शहाना छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगी। कहने लगी कि मैं पढ़ी-लिखी लड़की हूं। दूध नहीं लूंगी, कचरा भी नहीं फेकूंगी। मैं प्राइवेट स्कूल और ट्यूशन में पढ़ाकर 10-15 हजार रुपए महीना कमाती हूं, तू तो गरीब है। शहाना को माता-पिता ने समझाया तो वह उन्हें भी अपशब्द कहने लगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक