ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बंगले पर CBI ने डमी बॉडी से किया सीन रिक्रिएशन
समझें पूरा मामला...
- CBI ने ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला और समर्थ सिंह से सीन रिक्रिएशन कराया।
- आरोपियों के बयानों का मिलान और संभावित विरोधाभासों की पहचान की गई।
- घटनास्थल पर पुतला रखकर घटनाक्रम का पूरा पुनर्निर्माण किया गया।
- बंगले और आसपास सुरक्षा कड़ी कर जांच निर्बाध रूप से पूरी हुई।
- चौकीदार और समर्थ सिंह के बड़े भाई भी जांच प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जांच को नई दिशा मिली है। सोमवार को सीबीआई ने तीन घंटे तक घटना के दिन का सीन रिक्रिएशन किया। इस दौरान दोनों मुख्य आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा का पति समर्थ सिंह भी मौजूद था। सीन रिक्रिएशन के लिए सीबीआई ने ट्विशा के वजन बराबर डमी बॉडी का इस्तेमाल किया।
घटनास्थल पर CBI की कार्रवाई
सुबह चार इमली स्थित CBI क्षेत्रीय कार्यालय से विशेष जांच टीम बागमुगालिया स्थित पूर्व जज के निवास पर पहुंची। आरोपियों के साथ ट्विशा के वजन के बराबर पुतला का इस्तेमाल कर सीन का रिक्रिएशन किया गया। इस दौरान घर के चौकीदार और समर्थ सिंह के बड़े भाई भी मौजूद रहे।
बयानों का क्रॉस‑वेरिफिकेशन
CBI टीम ने आरोपितों से अलग‑अलग और आमने‑सामने बैठाकर पूछताछ की। इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य अब तक दिए गए बयानों का मिलान करना और विरोधाभासों की पहचान करना था। जांच एजेंसी ने घटनास्थल की परिस्थितियों और सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया।
सुरक्षा व्यवस्था
पूर्व जज के बंगले और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क रहे, ताकि जांच प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।
जांच में आगे की प्रक्रिया
सूत्रों के अनुसार, CBI दिनभर दोनों आरोपियों से घटनास्थल से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगातार जबाव-तलब करती रही। सीबीआई सूत्रों के अनुसार सीन रिक्रिएशन जैसी प्रक्रिया से मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। साथ ही अदालत में प्रस्तुत होने वाले सबूतों को मजबूत किया जा सकेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
ट्विशा शर्मा केस में पुलिस की लापरवाही, सबूतों की अनदेखी, सास ने बिना सिम के दिया फोन
ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह का फैज कुरैशी हत्याकांड पर फैसला सुर्खियों में
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: CBI खोलेगी मौत का राज, इन पांच सवालों का ढूंढ रही जवाब
ट्विशा शर्मा केस: मौत से पहले क्या हुआ था 43 मिनट में? सामने आई सीसीटीवी टाइमलाइन