नाबालिग लड़कों को नंगा कर पीटा, जूते चटवाए, जानें क्या है पूरा मामला
नाबालिग लड़के को नंगा करके बेल्टों से पीटा और जूते में थूक लगाकर चटवाया गया है। दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर के छत्रसाल नगर का है। यहां पर युवकों को नंगा करके मारने-पीटने और जूते चटवाने का मामला सामने आया है।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद मामला इतना बढ़ा कि युवकों ने बदला लेने के लिए गांव के लड़कों को चुन-चुन कर मारना पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने मारपीट की वीडियो भी बनाई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है।
इसलिए हुआ था विवाद
जूते चटवाकर पीटा गया
एक नाबालिग को आरोपियों ने उसके कमरे से उठाया और उसे शहर से कुछ दूर जंगल के पास ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने नाबालिग लड़के से अपने जूते चटवाए और फिर उसे लातों से बुरी तरह पीटा। सोशल मीडिया पर मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें आरोपी किसी को बेल्ट से मार रहे हैं तो किसी को नंगा करके पीट कर रहे हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
छतरपुर एसपी ने बताया है कि घटना के संबंध में कुछ वीडियो सामने आए हैं। इसके तहत कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। घटना किस वजह से हुई इसकी भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि मामले में दो अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई है जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
FAQ
- युवकों से जूते चटवाने का मामला क्या है ?
यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर के छत्रसाल नगर का है, जहां कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़के को नंगा करके पीटा और उसे जूते में थूक लगाकर चटवाया। - युवकों ने नाबालिग से जूते क्यों चटवाए ?
यह घटना प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद बदला लेने के उद्देश्य से हुई, जिसमें युवकों ने ग्रामीण लड़कों को चुन-चुन कर मारपीट की। - इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है ?
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है और FIR दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक