मप्र के श्रद्धालुओं से भरी बस रामेश्वरम में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 19 घायल, सीएम मोहन ने जताया दुख

Vikram Jain | Jan 14, 2024, 24:00 IST
मप्र के श्रद्धालुओं से भरी बस रामेश्वरम में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 19 घायल, सीएम मोहन ने जताया दुख
रामेश्वरम (तमिलनाडु ) में हुए बस हादसे में मध्य प्रदेश के 2 श्रद्धालुओं की मौत।

BHOPAL. रामेश्वरम (तमिलनाडु ) में हुए बस हादसे में मध्य प्रदेश के 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल हुए है। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए प्रशासन को निर्देश दिए है। सीएम के निर्देश का मिलते ही अधिकारियों की टीम मदुरै रवाना हो गई है।



रामेश्वरम जाते समय पलटी बस



मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस शनिवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाते समय पलट गई। बस में 21 यात्री सवार थे। हादसे में उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हो गई है। 19 यात्री घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी घायलों को मदुरै के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



आर्थिक सहायता देने की घोषणा



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत यात्रियों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देशित किया है।



घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।



Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Rameshwaram bus accident
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • 2 devotees died in bus accident
  • Ujjain News
  • रामेश्वरम बस हादसा
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • बस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत
  • उज्जैन न्यूज