Ujjain Firing : CM मोहन के करीबी BJP नेता को मारी गोली, पुलिस खड़ी होकर देखती रही

Deeksha Nandini Mehra | Jul 19, 2024, 13:02 IST
UJJAIN BJP LEADER FIRING CASE
मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीबी मने जाने वाले बीजेपी नेता प्रकाश यादव पर पुलिस के सामने फायरिंग हुई है। इसको लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है।

Ujjain BJP Leader Firing Case : मध्य प्रदेश के उज्जैन में रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने भाजपा नेता प्रकाश यादव को गोली मार दी। गोली छाती में दायीं तरफ लगी। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार हो गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बच्चों के पुराने विवाद में झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर ही रही थी, इसी दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से प्रकाश यादव पर फायरिंग कर दी।



पुलिस के सामने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हामुखेड़ी में रहने वाले भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट के नगर संयोजक व बिल्डर प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया था।



जिसकी सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची। दोनों के बीच हो रहे विवाद को शांत करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर लेकर आ गया और प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी।



अब खतरे से बाहर हैं बीजेपी नेता

घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल यादव को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया है। बता दें कि आर्मी से रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता व बिल्डर प्रकाश यादव का आसपास में ही मकान है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • Ujjain Firing
  • Ujjain BJP Leader Firing Case
  • बीजेपी नेता प्रकाश यादव
  • रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह