उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR

Aman Vaishnav | Jul 02, 2026, 15:00 IST
उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया
उज्जैन के झारड़ा में एक महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। आरोपियों ने महिला के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उज्जैन के अरनिया वेणा गांव में एक विवाहिता के साथ बर्बरता की गई है।
  • जमीन में हिस्सेदारी मांगने से नाराज ससुराल पक्ष ने महिला के बाल काट दिए।
  • उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया गया।
  • गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला गया।
  • पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घर में घुसकर की मारपीट

दरअसल यह घटना 30 जून की सुबह करीब 9 बजे की है। पीड़िता अपने कमरे में थी। तभी आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह और बद्रीलाल कुछ अन्य साथियों के साथ आए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में जबरन प्रवेश किया।



पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके बाल और हाथ पकड़ लिए। उसे घसीटते हुए बाहर निकाला गया। बाहर पहले से कई लोग मौजूद थे। यह पूरी घटना गांव वालों के सामने हुई। वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



d5da2964-f3f


बाल काटे, अर्धनग्न कर घुमाया

महिला का आरोप है कि तीन महिलाओं की मौजूदगी में उसके सिर के बाल काटे गए। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए गए। उसे गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया।



यह पूरा घटनाक्रम बेहद अपमानजनक तरीके से अंजाम दिया गया। महिला ने बताया कि इस दौरान उसे सार्वजनिक रूप से जलील भी किया गया।



पति के साथ भी हुई मारपीट

महिला के मुताबिक इस दौरान उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। पति को भी कथित तौर पर गांव में घुमाया गया।



मारपीट में महिला की आंख, गाल, सिर और पेट में चोटें आईं। पति के चेहरे, सीने और पेट पर भी चोट के निशान मिले हैं।



01008342-a44


जमीन में हिस्सा मांग रही थी महिला

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता की पहली शादी इसी गांव में हुई थी। बाद में उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था।



वर्ष 2023 में उसने पहले पति को छोड़ दिया। इसके बाद उसने प्रेमी से विवाह कर लिया। दोनों इंदौर में रहने लगे थे।



शादी के बाद महिला नए ससुराल की जमीन में हिस्सेदारी मांग रही थी। इसी मांग को लेकर वह तीन दिन पहले अरनिया वेणा पहुंची थी। वहीं विवाद के बाद यह घटना हुई।



पुलिस ने दर्ज किया मामला

झारड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।



मुख्य आरोपी सुमेर सिंह, कचरू सिंह और बद्रीलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।



ये खबरें भी पढ़िए...

पेट्रोल भरवाने उतरी पुलिस तो इतने में गाड़ी लेकर नौ दो ग्यारह हुए बाप-बेटे



शादी के कुछ दिन बाद मायके लौटी पत्नी, पति से कहा साथ रहने के 5 लाख लगेंगे!



क्राइम न्यूज: सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार



पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर



Tags:
  • भारतीय न्याय संहिता
  • उज्जैन
  • क्राइम न्यूज
  • सोशल मीडिया