बाथरूम में गई महिला, तभी चुपके से वीडियो बनाने लगा भक्त निवास का कर्मचारी, महाकाल दर्शन करने आई थी श्रद्धालु

Arohi Raj | Oct 23, 2026, 19:44 IST
उज्जैन के महाकाल मंदिर स्थित भक्त निवास के कर्मचारी पर महिला श्रद्धालु ने वीडिया बनाने का आरोप लगाया है।
उज्जैन महाकाल मंदिर के पास माधव सेवा न्यास भक्त निवास में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु ठहरी थी। उसका आरोप है कि वहां के कर्मचारी ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर महाकाल थाना पुलिस ने कर्मचारी से पूछताछ की। मौके पर लगे CCTV फुटेज की जांच की। महाकाल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भक्त निवास में क्या हुआ

माधव सेवा न्यास भक्त निवास महाकाल मंदिर के पास स्थित है। दिल्ली की महिला गुरुवार यानी 22 अक्टूबर को परिजनों के साथ उज्जैन पहुंची थी। उसने ठहरने के लिए भक्त निवास की डॉरमेट्री बुक की थी। वहीं, आरोप है कि रात करीब 8 बजे महिला बाथरूम गई। तभी वहां के कर्मचारी ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। कर्मचारी की पहचान अनिरुद्ध के तौर पर हुई है।



कर्मचारी पर भागने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, महिला को आशंका हुई, तो उसने विरोध किया और शोर मचाया। बताया जा रहा है कि महिला के चिखने-चिल्लाने के बाद कर्मचारी वहां से भाग गया। महिला का यह भी आरोप है कि उसने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, ये सभी अभी आरोप है, पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टी होगी।



महाकाल थाने में शिकायत दर्ज

घटना के बाद महिला महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने कर्मचारी से पूछताछ की है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इनसे शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।



थाना प्रभारी ने क्या कहा?

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महिला ने कर्मचारी पर वीडियो बनाने की आशंका जताई है। उनके मुताबिक युवक से पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेज की जांच भी हो रही है।



न्यास अध्यक्ष ने क्या कहा?

माधव सेवा न्यास न्यास के अध्यक्ष बलराज भट्ट ने बताया कि वे बाहर हैं। उन्हें विवाद और मारपीट की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ हुई घटना गंभीर है। वे इसकी जानकारी लेंगे।



भक्त निवास की निगरानी पर उठे सवाल

माधव सेवा न्यास भक्त निवास महाकाल मंदिर के पास होने के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रमुख स्थान है। यहां महिला श्रद्धालु की सुरक्षा और निजता सुनिश्चित करना जरूरी है। इन आरोपों ने भक्त निवास की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। अगर सीसीटीवी फुटेज से आरोपों की पुष्टि होती है, तो भक्त निवास कर्मचारी पर लगे आरोप गंभीर रूप ले सकते हैं।



यह खबर क्यों जरूरी है

यह खबर श्रद्धालुओं की निजता और गरिमा से जुड़ी है। संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है। सुप्रीम कोर्ट ने निजता के अधिकार (Right To Privacy) को भी इसी का हिस्सा माना है। धार्मिक स्थानों पर ठहरने वाली महिलाओं के लिए बाथरूम जैसी जगह की सुरक्षा बुनियादी जरूरत है। आरोप साबित होना बाकी है, इसलिए निष्पक्ष और समय पर जांच जरूरी है।




FAQs



  1. भक्त निवास में महिला के साथ क्या घटना घटी थी?
    महिला ने आरोप लगाया कि भक्त निवास के कर्मचारी ने बाथरूम में उसका वीडियो बनाने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो वह कर्मचारी वहां से भाग गया।
  2. महिला ने घटना के बाद क्या कार्रवाई की है?
    महिला ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ पूछताछ शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
  3. महाकाल थाने के प्रभारी ने इस मामले में क्या कहा?
    महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने कहा कि महिला ने आरोपी कर्मचारी पर वीडियो बनाने की आशंका जताई है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags:
  • माधव सेवा न्यास भक्त निवास
  • बाथरूम में वीडियो बनाने का आरोप
  • महिला श्रद्धालु की सुरक्षा
  • भक्त निवास कर्मचारी पर आरोप
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • Ujjain news
  • Mahakal Ujjain bhakt niwas
  • Ujjain crime news
  • Madhav Seva Nyas Ujjain
  • Mahakal police Ujjain