महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति : 4 दिन में 3 प्रशासक, 15 अगस्त को गणेश धाकड़ ने संभाला पदभार

Ravi Singh | Aug 15, 2024, 18:31 IST
Administrator Ganesh Dhakad
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पिछले 4 दिनों में तीन प्रशासक बदले जा चुके हैं। राज्य शासन से अचानक नए प्रशासक बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। मंडी के वित्त विभाग के उप सचिव गणेश धाकड़ को महाकालेश्वर मंदिर समिति का नया प्रशासक बनाया गया है।

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की प्रबंध समिति के प्रशासकों में बदलाव का सिलसिला जारी है। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पिछले 4 दिनों में तीन प्रशासक बदले जा चुके हैं। राज्य शासन से अचानक नए प्रशासक बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। मंडी के वित्त विभाग के उप सचिव गणेश धाकड़ को महाकालेश्वर मंदिर समिति का नया प्रशासक बनाया गया है।



दूसरी बार बने प्रशासक

गणेश कुमार धाकड़ को साल 14 सितंबर 2021 में नगर निगम से महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में प्रशासक नियुक्त किया गया था। गणेश धाकड़ 1 साल 7 दिन तक मंदिर समिति के प्रशासक के बने रहे थे। उनके कार्यकाल में मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए कई बदलाव भी हुए थे। इसके बाद शासन ने धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 21 सितंबर 2022 को गणेश कुमार धाकड़ की सेवाएं वापस वित्त विभाग को लौटा दी थी।



3 प्रशासक बदले

महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीना को 10 अगस्त को बालाघाट कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया था, इसके बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार 11 अगस्त आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को बनाया। मंगलवार 12 अगस्त को एडीएम जैन ने पद ग्रहण किया। इसके 1 दिन बाद बुधवार 13 अगस्त को शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक के पद नियुक्त किया गया।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर
  • महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति
  • गणेश धाकड़