ये कैसा पागलपन, गर्लफ्रेंड के बात न करने पर युवक ने खुद को मारी गोली
News In Short
- मृतक की पहचान बैतूल निवासी निखिल आहके के रूप में हुई है।
- निखिल अपनी स्कूटी से 350 किलोमीटर का सफर तय कर उज्जैन आया था।
- प्रेमिका के बात न करने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था।
- युवक ने प्रेमिका के जीजा के घर के आंगन में खुदकुशी कर ली।
News In Detail
प्यार में पागलपन की हदें कभी-कभी खौफनाक अंत की ओर ले जाती हैं। उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में शनिवार शाम कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला है। एक युवक 350 किलोमीटर दूर से सिर्फ अपनी बात मनवाने आया था। जब बात नहीं बनी तो उसने मौत का रास्ता चुन लिया। इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।
क्या है पूरा मामला?
उज्जैन में शनिवार, 28 फरवरी को एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के जीजा के घर पर जाकर खुद को गोली मार ली है। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान निखिल आहके के रूप में हुई है। निखिल बैतूल जिले के सारणी का रहने वाला था। निखिल का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवती अपने जीजा के घर उज्जैन आई थी। किसी वजह से वह निखिल से बात नहीं कर रही थी।
बैतूल से पहुंचा उज्जैन
इस बात को लेकर निखिल परेशान था। इसी वजह से उसने करीब 350 किलोमीटर का सफर स्कूटी से तय करके बैतूल से उज्जैन पहुंचने का फैसला किया था। शनिवार शाम को वह बंगाली कॉलोनी में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। यहां उसने युवती की बहन से कहा कि तुम्हारी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है।
इस दौरान घर में युवती का जीजा उनकी पत्नी, साली और एक बच्चा मौजूद थे। निखिल घर में घुस गया और फिर उसने विनय की पत्नी और बच्चे को एक कमरे में बंद कर दिया थआ। इसके बाद वह घर के आंगन में चला गया था।
वापस जाओ कहा तो खुद को मारी गोली
विनय की पत्नी ने बताया कि निखिल घर में घुसते ही बोला आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है। उससे कहो मुझसे बात करे। इस पर युवती ने अपनी बहन से कहा कि निखिल को वापस जाने के लिए कहे। कुछ देर बाद निखिल कमरे में घुस गया और अपनी पिस्टल से खुद को सीने में गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर कर दी थी।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्राइम न्यूज: बेटे ने पिता की हत्या कर नीले ड्रम में छिपाई लाश, सिर काटकर 21 किमी दूर फेंका
गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए फॉरेस्ट गार्ड की जमकर पिटाई, युवकों ने गाना बजाकर नचाया
एमपी न्यूज : गर्लफ्रेंड को ब्लॉक करना पड़ा भारी, लड़की ने अपने ही बॉयफ्रेंड के दिल में मारा चाकू, मौत
350 किमी दूर प्रेमी-प्रेमिका की दर्दनाक कहानी, कॉल के बाद दोनों ने की आत्महत्या