नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- इंदौर से नागदा जा रही बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ हुई।
- आरोपी की पहचान सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल सोलंकी के रूप में हुई है।
- पीड़िता ने नागदा पहुंचने के बाद लिखित में पुलिस से शिकायत की।
- उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आरोपी एसआई को तुरंत सस्पेंड कर दिया।
- आरोपी पुलिसकर्मी पहले भी अनुशासनहीनता के मामलों में फंस चुका है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला डॉक्टर ने सब इंस्पेक्टर पर बस में सफर के दौरान छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जैसे ही यह मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा, विभाग में खलबली मच गई। उज्जैन के एसपी ने इस मामले में बिना किसी देरी के सख्त कदम उठाए हैं एसपी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर पर सख्त एक्शन लिया है।
बस में महिला से छेड़छाड़
दरअसल महिला डॉक्टर बस से इंदौर से नागदा जा रही थीं। उसी बस में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल सोलंकी भी सफर कर रहे थे।
SI पर आरोप है कि उन्होंने रास्ते में महिला डॉक्टर के साथ गलत व्यवहार किया। ये घटना रातड़िया इलाके के पास हुई थी। नागदा पहुंचने के बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी और पूरी घटना की जानकारी दी।
एसआई को तुरंत किया सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आरोपी एसआई को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरी घटना की जांच नागदा मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को सौंपी गई है।
पुलिस अब पीड़िता के बयान के अलावा बस में मौजूद यात्रियों और बस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।
पहले भी रहा विवादों में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी एसआई पहले भी विवादों में रह चुका है। महिलाओं से अभद्रता और अनुशासनहीनता की शिकायतों के कारण उसे पहले लाइन अटैच किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस विभाग पूरी घटना की जांच में लगा हुआ है।
ये खबरें भी पढ़िए... इंदौर में टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच साइबर ठग से डील करने वाले एसआई समेत 3 सस्पेंड, कुल 6 पर हुआ एक्शन मध्यप्रदेश न्यूज: किन्नर विवाद में पंढरीनाथ टीआई लाइन अटैच, समय पर चालान तक नहीं दे सके थाने में वर्दी वाले की गुंडागर्दी; केस पूछने गए व्यक्ति को ASI ने जड़े 20 थप्पड़