Live Blog Updated 8 hours ago
उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
Sept 28, 2026, 11:13 IST

Synopsis: उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में सोमवार सुबह प्रदर्शन उग्र हो गया। टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जुटे, कुछ लोगों ने पथराव किया। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

Sept 28, 2026, 11:13 IST
मौके पर IG राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह, DIG नवनीत भासेन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और SP प्रदीप शर्मा भी मौजूद हैं। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Sept 28, 2026, 11:13 IST
उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने के विरोध में पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। समझाइश के बाद भी जब दोबारा पथराव हुआ तो पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए कार्रवाई की। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

Sept 28, 2026, 10:35 IST
मामले में आज इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, जबकि मस्जिद को ग्रीन नेट से ढक दिया गया है।

Sept 28, 2026, 10:34 IST
कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है।

Sept 28, 2026, 10:34 IST
महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच टीआई पुष्पा पांचाल घायल हुईं।

Sept 28, 2026, 10:34 IST
भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े।

Sept 28, 2026, 10:31 IST
टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जुटे, कुछ लोगों ने पथराव किया।

Sept 28, 2026, 10:31 IST
उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में सोमवार सुबह प्रदर्शन उग्र हो गया।