उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी और AIMIM दोनों कूदे

Sanjay Gupta | Sept 28, 2026, 16:18 IST
ujjain shahi masjid removal aimim pratapgarhi
उज्जैन में शाही मस्जिद रिमूवल को लेकर हुए विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी एक्टिव हो गई है।

इंदौर।उज्जैन में शाही मस्जिद रिमूवल को लेकर सोमवार सुबह से विवाद की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और पथराव करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।



इसी बीच मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रमुख और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी तथा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी सक्रिय हो गई है।



ujjain shahi masjid removal aimim pratapgarhi


क्या बोले प्रतापगढ़ी

प्रतापगढ़ी ने उज्जैन शाही मस्जिदके पुराने होने के रिकॉर्ड बताए । उन्होंने लिखा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने में संवेदनशीलता बरती जाए। विकास के नाम पर 600 साल पुरानी धरोहर को तोड़ना नफरत की पराकाष्ठा है।



ujjain shahi masjid removal aimim pratapgarhi


जब मामला कोर्ट में लंबित है, तब बार-बार मस्जिद की घेराबंदी करके प्रशासन क्या संदेश देना चाहता है? उज्जैन के हजारों युवा इस मुद्दे पर आवाज उठा रहे हैं। इसलिए मेरी अपील है कि लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाए। इसे किसी भी हाल में सामान्य घटना नहीं माना जाएगा।



AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा पत्र

वहीं ओवैसी की पार्टी AIMIM के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार मामले में हस्तक्षेप करते हुए किसी भी हिस्से को तोड़ने पर रोक लगाए।



विकास के अन्य विकल्प तलाशे जा सकते हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके संरक्षण के लिए निर्देश दिए जाएं। वहीं खान इस मामले में उज्जैन भी जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अभी रोक दिया है।



सीएम ने दिया था एक सकारात्मक संदेश

इसके पहले रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे अपने पैतृक आवास पर खुद कुदाली चलाकर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की थी। इसके जरिए उन्होंने संदेश दिया कि विकास के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं और नियम सभी के लिए समान हैं।



हालांकि इसके बाद सोमवार को कुछ उपद्रवियों ने बलवा कर दिया। पुलिस इस मामले में सख्ती से कार्रवाई कर रही है। मौके पर संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन सिंह, आईजी, एसपी सहित आला अधिकारी मौजूद हैं और शांति की अपील की जा रही है। साथ ही शहर काजी ने भी शांति की अपील की है।



ये भी पढ़ें...



उज्जैन शाही मस्जिद ने दायर की रिट अपील, हाईकोर्ट ने नहीं रोकी थी रिमूवल कार्रवाई



धार में लाट मस्जिद/विजय मंदिर पर वराह रैली पर विवाद, आयोजकों को पुलिस ने कस्टडी में लिया



एमपी में पर्यटन का रिकॉर्ड: एक साल में 21 करोड़ यात्राएं, उज्जैन-इंदौर की 53% हिस्सेदारी



आज डोल ग्यारस पर सिंधिया शाही पगड़ी पहनकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा कालभैरव



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • इमरान प्रतापगढ़ी
  • AIMIM
  • ओवैसी
  • उज्जैन शाही मस्जिद