सिंहस्थ 2028 : महाकाल मंदिर और मेला स्थल के बीच बनेंगे 23 एप्रोच रोड, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

Amresh Kushwaha | Sept 11, 2024, 11:33 IST
सिंहस्थ 2028 मोहन यादव
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोरों पर हैं। 21 विभाग मिलकर 450 काम पूरे करेंगे। महाकाल मंदिर और मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे।

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंत्रालय में मंगलवार को मंत्री-मंडलीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 से संबंधित कामों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।



बता दें कि उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत, 21 विभाग मिलकर 450 परियोजनाओं का कार्य पूरा करेंगे। यह परियोजनाएं सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार की जा रही हैं।



https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867



जल संसाधन विभाग की योजनाएं

जल संसाधन विभाग की योजना के अनुसार, 29.21 किमी लंबे घाट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 30.15 किमी लंबी कान्ह नदी का डायवर्जन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शिप्रा नदी पर 14 और कान्ह नदी पर 11 बैराज बनाए जाएंगे। शिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए सिलारखेड़ी जलाशय का विस्तार कर उसे भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।



श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेंगे 23 मार्ग

मुख्यमंत्री के पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी संबंधित कामों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को यह निर्देश भी दिए कि उज्जैन में केडी गेट से वीर दुर्गादास की छतरी तक गोंसा मार्ग का फोर लेन निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पार्किंग स्थल घाट के जितना करीब होगा, यात्रियों को उतना ही कम पैदल चलना पड़े।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Ujjain Simhastha Fair
  • उज्जैन सिंहस्थ मेला
  • सिंहस्थ 2028
  • Simhastha 2028
  • Ujjain Simhastha