केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत MP के सभी 6 केंद्रीय मंत्री आज भोपाल दौरे पर

Sandeep Kumar | Jun 16, 2024, 12:17 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-16T121222.810.jpg
केंद्र में नई मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है। इनमें मध्य प्रदेश से 6 नेताओं को केंद्र में मंत्री बनाया गया है। खबर है कि सभी मंत्री आज यानी 16 जून को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं....

केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से शामिल सभी मंत्रियों का रविवार यानी आज भोपाल बीजेपी कार्यालय में अभिनंदन किया जाएगा। एमपी के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर को एक साथ स्वागत और अभिनंदन के लिए भोपाल आमंत्रित किया गया है।



आपको बताते चले कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन आ रहे हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।





सिंधिया इंडिगो की फ्लाइट से आएंगे


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंडिगो की फ्लाइट से शाम 4:30 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।



इन 6 मंत्रियों का होगा स्वागत


भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाले स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे। बता दें कि नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मध्यप्रदेश के 6 सांसदों को बतौर मंत्री जगह मिली है। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, टेलिकॉम व नॉर्थ ईस्ट रीजन डेवलपमेंट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के साथ ही जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन भोपाल आएंगे।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • वीरेंद्र कुमार
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • एल. मुरूगन
  • दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर