सुबह एक समय दिखेंगे चांद और सूरज, इस शहर में घटेगी अनोखी खगोलीय घटना
इंदौर (Indore) में एक अनोखी खगोलीय घटना (unique astronomical event) घटने जा रही है, जो विज्ञान प्रेमियों और आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। मौसम विभाग (weather department) और खगोल विज्ञान केंद्र (Positional Astronomy Centre) के अनुसार, रविवार की सुबह 6:50 बजे एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जब सूरज (sun) और चांद (moon) एक ही समय पर नजर आएंगे।
खगोल विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी
अमावस्या पर भी बनती है ऐसी स्थिति
अमावस्या के दिन चंद्रमा और सूर्य पृथ्वी से देखने पर समान दिशा में नजर आते हैं। हालांकि, उनके उदय और अस्त का समय अक्सर थोड़ा अलग होता है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार, यह प्राकृतिक संयोग पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की गति और स्थिति के कारण संभव होता है। लेकिन कल पहली बार ऐसा होगा कि दोनों बिल्कुल एक ही समय पर उगेंगे।
आज का सूर्य और चंद्रमा का समय
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज सूर्योदय (sunrise) सुबह 6:49 बजे हुआ, जबकि चंद्रोदय (moonrise) सुबह 5:53 पर। शाम को सूर्यास्त (sunset) 5:41 बजे होगा और चंद्रास्त (moonset) 4:50 बजे। अमावस्या और पूर्णिमा के बीच चंद्रोदय का समय बढ़ता और घटता रहता है।
इंदौर में पहली बार
वैज्ञानिकों का मानना है कि इंदौर (Indore) में ऐसा दुर्लभ खगोलीय संयोग पहली बार हो रहा है। खगोल विज्ञान केंद्र (Astronomy Centre) के सहायक वैज्ञानिक आशीष सिन्हा ने इसे विज्ञान प्रेमियों के लिए यादगार अवसर बताया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक