मध्यप्रदेश की अनोखी गोवर्धन पूजा: कहीं गायों के नीचे लेटे लोग, तो कहीं आग के ऊपर से पशुओं को कुदाया
Aman Vaishnav | Oct 22, 2025, 14:39 IST
1 / 8
सीएम मोहन यादव गोवर्धन पूजाImage credit : Aman Vaishnav
भोपाल के रवीन्द्र भवन में 21 अक्टूबर 2025 को राज्य-स्तरीय गोवर्धन पूजा का बड़ा कार्यक्रम हुआ था, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी खुद पूजा की और हिस्सा लिया।
2 / 8
बुंदेलखंड का मौनिया नृत्यImage credit : Aman Vaishnav
गोवर्धन पूजा पर बुंदेलखंड में यादव समाज के लोग मौन व्रत रखते हैं। करोड़ों मोर पंख लेकर ढोल की धुन पर 'मौनिया नृत्य' करते हुए मंदिरों में जाते हैं।
3 / 8
श्योपुर में गोवर्धन महाराज की परिक्रमाImage credit : Aman Vaishnav
श्योपुर के गांवों और कस्बों में लोग एक साथ मिलकर गोवर्धन महाराज की पूजा के बाद परिक्रमा लगाते हैं। वे मानते हैं कि यह परिक्रमा करने से उनके परिवार और खेती में बरकत आती है।
4 / 8
बच्चों को गोबर में लिटाकर पूजाImage credit : Aman Vaishnav
देवास में एक पुरानी और अनोखी परंपरा निभाई गई। यहां बच्चों को गोबर से बने गोवर्धन पर्वत पर लेटाकर पूजा की गई, ताकि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिले।
5 / 8
उज्जैन की अनोखी गोवर्धन पूजाImage credit : Aman Vaishnav
उज्जैन के बड़नगर इलाके में गोवर्धन पूजा के बाद लोग जमीन पर लेट जाते हैं, और उनके ऊपर से गायों का पूरा झुंड गुजरता है।
6 / 8
विधायक रामेश्वर शर्मा ने की गोवर्धन पूजाImage credit : Aman Vaishnav
भोपाल में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को गोवर्धन पूजा की। उन्होंने अपने विधायक कार्यालय पर पूरे नियम से गोवर्धन महाराज की पूजा करके आशीर्वाद लिया।
7 / 8
आग के ऊपर से गाय कुदानाImage credit : Aman Vaishnav
हरदा जिले में गोवर्धन पूजा के दिन एक गजब का रिवाज है! यहां गांव के लोग जलती हुई आग के ऊपर से गाय, बैल और भैंस जैसे जानवरों को कुदाते हैं।
8 / 8
MP में घर-घर गोवर्धन पूजाImage credit : Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में महिलाओं ने अपने घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन पर्वत की सुन्दर आकृतियां बनाकर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की।