सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ हो सकती है अनहोनी ! किस पर लगाया गंभीर आरोप

Rahul Garhwal | Jan 23, 2024, 20:15 IST
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ हो सकती है अनहोनी ! किस पर लगाया गंभीर आरोप
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के सरकारी बंगले में अनजान शख्स घुस गए। उन्होंने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया।

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के सरकारी बंगले में 21 जनवरी की रात को अनजान व्यक्ति घुस गए थे। विधायक के जागते ही वे भाग गए। डोडियार को कांग्रेस नेता हर्ष विजय गहलोत पर शक है। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती थी।



BAP विधायक ने दर्ज नहीं कराई FIR



BAP पार्टी विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पुलिस से मौखिक शिकायत की। उन्होंने FIR दर्ज नहीं कराई। दरअसल, कमलेश्वर नहीं चाहते थे कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोई व्यवधान हो, इसलिए उन्होंने 22 जनवरी को पुलिस से शिकायत नहीं की। 23 जनवरी को उन्होंने इस बात का खुलासा किया।



डोडियार को कांग्रेस नेता पर शक



कमलेश्वर डोडियार का कहना है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती थी। डोडियार को विधानसभा चुनाव में हारे कांग्रेस नेता हर्ष विजय गहलोत पर शक है। डोडियार ने कहा कि गहलोत अपनी पराजय को पचा नहीं पा रहे हैं। उनके पास असामाजिक तत्वों की फौज भी है।



Tags:
  • MLA Kamleshwar Dodiyar
  • विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • कांग्रेस नेता पर आरोप
  • unknown person entered Kamleshwar bungalow
  • allegations against Congress leader
  • allegations against Harsh Vijay Gehlot
  • कमलेश्वर के बंगले में घुसे अनजान शख्स
  • हर्ष विजय गहलोत पर आरोप