भोपाल-उज्जैन के मध्य चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन , जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल
पश्चिम रेलवे भोपाल मंडल द्वारा भोपाल से उज्जैन के बीच अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के का निर्णय लिया है। रेल मंडल की तरफ जारी दिशा निर्देश के मुताबिक गाड़ी संख्या 08235 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 17 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक भोपाल से प्रतिदिन ( गुरुवार को छोड़कर ) 17.50 बजे चलकर, 18.15 बजे संत हिरदाराम नगर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 21.20 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
उज्जैन-भोपाल स्पेशल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08236 उज्जैन-भोपाल स्पेशल 18 जुलाई 2024 से 01 अगस्त 2024 तक उज्जैन से प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) 05.00 बजे चलकर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 09.23 बजे संत हिरदाराम नगर और 09.45 बजे भोपाल पहुंचेगी ।
गाड़ी के हाल्ट- यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, काली सिंध,अकोदिया, शुजालपुर, कालीपीपल, सीहोर, संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 04 शयनयान श्रेणी, 05 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 11 कोच रहेंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक