यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को इंदौर आएंगे, उज्जैन भी दर्शन करने जाएंगे, राजबाड़ा सहित कई चौराहों पर ट्रैफिक होगा बाधित

BP Shrivastava | Sept 12, 2023, 24:00 IST
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को इंदौर आएंगे, उज्जैन भी दर्शन करने जाएंगे, राजबाड़ा सहित कई चौराहों पर ट्रैफिक होगा बाधित
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार,13 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। वह सबसे पहले उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाएंगे और इसके बाद वह इंदौर में तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम पांच बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

संजय गुप्ता, INDORE. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार,13 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। वह सबसे पहले उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाएंगे और इसके बाद वह इंदौर में तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम पांच बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली है, इसके चलते कई चौराहों पर ट्रैफिक बाधित होगा। वह राजबाड़ा भी जाएंगे। साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर भी, शिवाजी वाटिका चौराहे पर और रविंद्र नाट्य गृह भी, इसके चलते इन क्षेत्रों में ट्रैफिक बाधित होगा। कई जगह पर वाहनों का आना-जाना उस दौरान प्रतिबंधित किया जाएगा।



WhatsApp Image 2023-09-12 at 7.19.35 PM.jpeg


इस तरह होगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम



  • दोपहर 12 बजे वह इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन रवाना होंगे
  • उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद वह दोपहर दो बजे इंदौर एयरपोर्ट वापस आएंगे
  • 2.20 बजे वह राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
  • दोपहर 2.35 बजे साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर पहुंचेंगे और ध्वजा स्तंभ का अनावरण करेंगे।
  • दोपहर 3.25 बजे वह छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं सालगिरह पर शिवाजी वाटिका में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
  • दोपहर 4:00 बजे वह रविंद्र नाट्य गृह रीगल तिराहे पर पहुंचेंगे और यहां श्री अहिल्योत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • शाम 5:00 बजे वह इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 5.25 बजे इंदौर से रवाना होकर 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

राजवाड़ा पर करीब 20 मिनट वाहनों का प्रवेश बंद होगा



मुख्यमंत्री योगी के दोपहर अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान करीब 20 मिनट वाहनों के प्रवेश को राजवाड़ा चौक आने से रोका जाएगा। इसके बाद जिन भी चौराहों पर उनका कार्यक्रम है। उस दौरान ट्रैफिक कुछ देर के लिए बाधित रहेगा।



Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Yogi Adityanath will be in Indore on September 13
  • CM Yogi will go to Ujjain
  • CM Yogi will participate in many programs in Indore
  • योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर को इंदौर में रहेंगे
  • सीएम योगी उज्जैन जाएंगे
  • सीएम योगी इंदौर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे