कांग्रेसी नेताओं को आए बीजेपी सदस्यता के मैसेज पर मचा बवाल
जबलपुर से कांग्रेस के इकलौते विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया सहित पूर्व विधायक विनय सक्सेना के पास भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता के मैसेज आए हैं। भाजपा की सदस्यता ज्वाइन करने के बाद आने वाले मैसेज पर जहां कांग्रेस ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर आरोप लगाया है। तो भाजपा के विधायक अभिलाष पांडे ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस को ही नसीहत दी है कि वह अपने विधायकों पर नजर रखें। क्योंकि यह मैसेज मिस कॉल करने के बाद ही आते हैं।
कांग्रेसी नेता मिसकॉल से ले रहे भाजपा की सदस्यता : बीजेपी
इस बारे में जब मध्य क्षेत्र से विधायक अभिलाष पांडे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अपने विधायकों पर नजर रखें। क्योंकि यह मैसेज सदस्यता के लिए दिए गए नंबर पर मिस कॉल करने के बाद आता है। हो सकता है भाजपा की लोकप्रियता को देखते हुए पीछे से उनके विधायक भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इसके साथ ही अभिलाष पांडे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बखूबी चल रहा है और नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जबलपुर प्रवास पर है। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में अजय बिश्नोई के पोस्ट पर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया की बिश्नोई जी ने तो पहले खुद ही आरोप लगाए थे। उसके बाद वह उन आरोपों से मुकर गए हैं, लेकिन यह बात किसी से भी नहीं छिपी है, कि नगर निगम के कर्मचारियों से लेकर स्कूल कॉलेज तक में जबरदस्ती भाजपा के सदस्य बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा से लोग सच में जुड़ना चाहते हैं तो भाजपा अपनी ऑनलाइन सदस्यता शुरू कर दे। पर भाजपा की पता है कि लोग इस तरह से भाजपा से नहीं जुड़ेंगे, इसलिए यह सब किया जा रहा है। उमंग सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को सिर्फ दिखावा बताया है।
FAQ
- कांग्रेसियों को लेकर क्या बोले विधायक अभिलाष पांडे ?
अभिलाष पांडे ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि भाजपा सदस्यता के मैसेज मिस कॉल करने के बाद आते हैं, और यह सुझाव दिया कि हो सकता है कि कांग्रेस के विधायक भाजपा ज्वाइन कर रहे हों। - उमंग ने भाजपा सदस्यता अभियान के बारे में क्या कहा ?
उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों और अन्य लोगों को जबरदस्ती भाजपा सदस्य बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा सच में लोकप्रिय है, तो उसे ऑनलाइन सदस्यता शुरू करनी चाहिए। - सदस्यता अभियान को उमंग ने क्या बताया ?
उमंग सिंघार ने भाजपा के सदस्यता अभियान को केवल दिखावा बताया, और कहा कि यह सब एक रणनीति के तहत किया जा रहा है, क्योंकि भाजपा जानती है कि लोग स्वेच्छा से उससे नहीं जुड़ेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक