UPSC 2024 में चयनित पुलिसकर्मियों के बच्चों को डीजीपी मकवाना ने किया सम्मानित

Sourabh Bhatnagar | Apr 30, 2025, 08:35 IST
upsc-2024-mp-police-family-success
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के लिए एक गौरवशाली पल सामने आया है। सिविल सेवा परीक्षा (UPSC 2024) के हाल ही में घोषित नतीजों में पुलिसकर्मियों के बच्चों ने शानदार सफलता हासिल की है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC – Union Public Service Commission) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणामों में मध्यप्रदेश के पुलिस परिवारों से जुड़े 5 प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की है। यह न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए एक गौरव का क्षण है। इस शानदार उपलब्धि के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना ने इन युवाओं को सम्मानित किया।



इन पुलिसकर्मियों के बच्चों का हुआ चयन

यूपीएससी में चयनित इन उम्मीदवारों ने मध्यप्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया है:



  • आशुतोष मिश्रा (AIR 198) – पिता: प्रधान आरक्षक उमाशंकर मिश्रा, जिला छतरपुर
  • आशीष रघुवंशी (AIR 202) – पिता: ग्वालियर में पदस्थ नरेश रघुवंशी
  • शिवानी तिवारी (AIR 294) – पिता: जबलपुर में पदस्थ आरक्षक सतीश तिवारी
  • तनिश सिंह राजपूत (AIR 611) – पिता: नर्मदापुरम में पदस्थ प्र. आरक्षक जगदीश सिंह राजपूत
  • सिद्धार्थ कौशल (AIR 749) – पिता: टीकमगढ़ में पदस्थ एएसआई राजेश कौशल

पुलिस मुख्यालय में हुआ सम्मान समारोह

PunjabKesari


इन सभी सफल अभ्यर्थियों को मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर ADG अनिल कुमार, PSO विनीत कपूर, SO मलय जैन, AIG अंशुमान सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और अभ्यर्थियों के परिजन भी मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यम से दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र-छात्राएं और पुलिस परिवार के सदस्य भी जुड़े।



डीजीपी ने दिया आदर्श अधिकारी बनने का मंत्र

544456dc-794


डीजीपी ने अपने संबोधन में कहा,



बेटियों की उपलब्धि ने बढ़ाया मान

डीजीपी ने विशेष रूप से इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि पुलिस परिवार की बेटियों ने भी सीमित संसाधनों में UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बाकी अभ्यर्थियों को भी इन युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।



चयनित अभ्यर्थियों ने दिए सफलता के मंत्र

समारोह के दौरान छात्रों ने चयनित उम्मीदवारों से तैयारी संबंधित प्रश्न पूछे। अभ्यर्थियों ने ईमानदारी से जवाब दिए कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने निरंतर टेस्ट दिए, कमजोरियों की पहचान की और सफलता की ओर बढ़े। उन्होंने बताया कि



चयनित अभ्यर्थियों ने दिए सफलता के मंत्र

  • नियमित स्टडी शेड्यूल बनाए रखें
  • टेस्ट सीरीज के माध्यम से मूल्यांकन करें
  • कमजोर विषयों की पहचान कर उन्हें सुधारें
  • स्वस्थ मानसिकता बनाए रखें
  • गाइडेंस और मेंटरशिप जरूरी है

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



यूपीएससी 2024 | एमपी पुलिस | एमपी पुलिस न्यूज | civil services | MP News



Tags:
  • MP News
  • एमपी पुलिस
  • मध्य प्रदेश
  • civil services
  • एमपी पुलिस न्यूज
  • डीजीपी कैलाश मकवाना
  • यूपीएससी 2024