कृष्ण मंदिर के डिस्प्ले पर चलीं कुरान की लाइनें, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल!

Sourabh Bhatnagar | Sept 05, 2026, 13:34 IST
urdu ayats displayed indore bankey bihari temple Janmashtami
इंदौर के बांके बिहारी मंदिर के बाहर जन्माष्टमी के दिन लगे डिस्प्ले बोर्ड पर उर्दू की कुछ लाइनें चलने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की।

इंदौर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक मंदिर के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगी स्क्रीन पर अचानक उर्दू में कुछ लाइनें दिखाई देने लगीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला चर्चा में आ गया।



हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और पूरे मामले की जांच की मांग की। संगठनों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर के बाहर भगवान कृष्ण से जुड़े संदेश चलने चाहिए थे, ऐसे में स्क्रीन पर उर्दू की लाइनें कैसे दिखाई दीं, इसकी जांच होनी चाहिए।



de277a30-bb6


कुरान की आयतें चलाई गईं

मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे किसी साजिश का हिस्सा नहीं माना है। पुलिस के मुताबिक, स्क्रीन पर दिखाई गई Urduकी लाइनें कुरान शरीफकी आयतें हैं। यह सामग्री डिस्प्ले बोर्ड संचालक की लापरवाही के कारण गलती से चल गई।



ADCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए सामग्री एक ही पेन ड्राइव में सेव की गई थी। इसी दौरान गलती से दूसरी सामग्री स्क्रीन पर फ्लैश हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, डिस्प्ले बोर्ड पर चल रही सामग्री को तुरंत बदल दिया गया।



स्क्रीन पर नहीं चला कोई आपत्तिजनक संदेश

पुलिस का कहना है कि डिस्प्ले बोर्ड पर कोई आपत्तिजनक संदेश या किसी धर्म के खिलाफ नारा नहीं चलाया गया था। शुरुआती जांच में मामला तकनीकी गलती और लापरवाही का लग रहा है।



हालांकि, जन्माष्टमी उत्सव (Janmashtami Celebrations)जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर के बाहर लगी स्क्रीन पर दूसरी सामग्री कैसे पहुंची, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।



डिस्प्ले बोर्ड लगाने वाले की हो रही जांच

इंदौर पुलिस (Indore News) अब यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिर के बाहर डिस्प्ले बोर्ड किसने लगाया था, इसका संचालन कौन कर रहा था और पेन ड्राइव में अलग-अलग कार्यक्रमों की सामग्री किस तरह रखी गई थी।



फिलहाल इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि स्क्रीन पर उर्दू की सामग्री किस वजह से दिखाई दी। |



ये खबरें भी पढ़ें…

इंदौर पुलिस में फेरबदल, 3 TI बने DSP; तीन बड़े थानों को मिले नए प्रभारी



इंदौर पुलिस घूसकांड: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, पूर्व इंस्पेक्टर,दो आरक्षकों पर FIR



इंदौर पुलिस कमिश्नरी में BNSS 170 में जमकर खेल, हर साल एक हजार को भेज रहे जेल



भोपाल सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी मनाएंगे सीएम मोहन यादव, कृषि महोत्सव में भी होंगे शामिल



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर पुलिस
  • कुरान शरीफ
  • Janmashtami
  • जन्माष्टमी
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • राजेश दंडोतिया
  • Urdu
  • जन्माष्टमी उत्सव
  • Janmashtami Celebrations