मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर, जहां दर्शन मात्र से ही पूरी हो जाती हैं मनोकामनाएं, 12 महीने कर सकते हैं दर्शन

Aman Vaishnav | Oct 11, 2025, 20:11 IST
1 / 6
ओंकारेश्वर (खंडवा)
Aman vaishnav (3)
Image credit : Aman Vaishnav
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के बीच 'ॐ' आकार के द्वीप पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ भगवान शिव की पूजा ओंकार और अमलेश्वर नामक दो अलग-अलग स्वरूपों में होती है।
2 / 6
मतंगेश्वर मंदिर (खजुराहो)
Aman vaishnav (1)
Image credit : Aman Vaishnav
मतंगेश्वर मंदिर खजुराहो समूह का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां आज भी नियमित पूजा की जाती है, यह मंदिर भीतर स्थापित विशाल शिवलिंग के कारण खजुराहो के धार्मिक स्थलों में विशेष महत्व रखता है।
3 / 6
पशुपतिनाथ मंदिर (मंदसौर )
Aman vaishnav
Image credit : Aman Vaishnav
पशुपतिनाथ मंदिर मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में शिवना नदी के तट पर स्थित है, जहां आठ मुखों वाला अद्वितीय शिवलिंग स्थापित है।
4 / 6
मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर
Aman vaishnav (4)
Image credit : Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश की पावन भूमि पर भगवान शिव के कई विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनमें से कूछ बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल हैं। ये प्राचीन देवस्थान, अपनी अद्भुत और जटिल वास्तुकला, मूर्तिकला के लिए जाने जाते हैं।
5 / 6
कंदरिया महादेव (खजुराहो)
P
Image credit : Aman Vaishnav
कंदरिया महादेव मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित चंदेल शासकों द्वारा निर्मित सबसे बड़ा और सबसे भव्य शिव मंदिर है, जो अपनी असाधारण मूर्तिकला और बेजोड़ वास्तुकला के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।
6 / 6
महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन)
Aman vaishnav (2)
Image credit : Aman Vaishnav
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में स्थित भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर विशेष रूप से तांत्रिक परंपरा और महाकाल की अद्वितीय उपासना के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।