भोपाल झेल रहा भारी जाम, बीच शहर में घंटों रेंग रहे वाहन
भोपाल की वल्लभ भवन रोटरी और जेल रोड की रोटरी पर लगातार तीन दिनों से ट्रैफिक जाम लग रहा है। पुलिस ने ट्रैफिक सुधार के लिए नया प्रयोग शुरू किया था, जो बार-बार फेल हो रहा है।
जाम क्यों नहीं खुल रहा?
भोपाल में वल्लभ भवन रोटरी और जेल रोड वाली रोटरी ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने इसे सुधारने के लिए नया तरीका अपनाया। लेकिन मंगलवार को यह तरीका एक बार फिर नाकाम साबित हुआ। यह लगातार चौथा दिन था जब यहां ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।
दफ्तरों की छुट्टी का वक्त सबसे मुश्किल होता है। शाम 5:30 बजे के बाद बैरिकेडिंग और बदले ट्रैफिक रूट ने वाहन चालकों को परेशान कर दिया। रात 8 बजे तक वल्लभ भवन, अरेरा हिल्स और आसपास के इलाकों में लंबा जाम लगा रहा।
यू-टर्न बना सबसे बड़ी परेशानी
ट्रैफिक पुलिस भोपाल ने रोटरी पर दोनों ओर से बैरिकेडिंग करके सीधे क्रॉस मूवमेंट (Cross Movement) बंद कर दिया। इससे वल्लभ भवन की ओर से आने वाले वाहन सीधे एलआईसी (Life Insurance Corporation) ऑफिस की तरफ नहीं जा सके। दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को भी लंबा डायवर्जन लेना पड़ा।
एक तरफ का ट्रैफिक कोर्ट तिराहा तक जाकर यू-टर्न लेने के बाद एमपी नगर थाने के सामने से निकला। जबकि दूसरी ओर का ट्रैफिक डीबी सिटी मॉल तक जाकर वापस लौटा। कई चालक बैरिकेडिंग के पास पहुंचकर रास्ता तलाशते नजर आए। लगातार यू-टर्न और डायवर्जन के कारण ट्रैफिक दबाव बढ़ता गया और जाम का असर अरेरा हिल्स तक पहुंच गया।
जाम के कारण
1- सरकारी और प्राइवेट दफ्तर होने के कारण यह इलाका आम दिनों में भी हाई ट्रेफिक का प्रेशर झेलता है।
2- ज्योति टॉकिज पर एक तरफ से ट्रैफिक रोकने के कारण अंबेडकर चौक पर भारी जाम लग रहा है।
3- अंबेडकर चौक के जाम का असर डीबी मॉल रोड से होते हुए जेल रोड रोटरी तक रहता है।
4- यहां जाम लगते ही हालात बिगड़ने लगते हैं।
क्या है असली समस्या?
वल्लभ भवन रोटरी पर लंबे समय से ट्रैफिक दबाव है। यहां से मंत्रालय, एलआईसी ऑफिस, आईपीपीएफ (IPPF) ऑफिस और कई सरकारी दफ्तरों का ट्रैफिक एक साथ गुजरता है। शाम के वक्त यह दबाव कई गुना बढ़ जाता है।
पुलिस का नया प्रयोग यातायात को बेहतर बनाने के लिए था। लेकिन बैरिकेडिंग और लंबे डायवर्जन ने उल्टा असर किया। तीन दिनों में एक भी शाम जाम-मुक्त नहीं रही। जब तक रोटरी की संरचना में बदलाव नहीं होगा, तब तक यह समस्या बनी रहेगी।
FAQ
- वल्लभ भवन रोटरी पर जाम क्यों लग रहा है?
वल्लभ भवन रोटरी भोपाल का व्यस्ततम चौराहा है। मंत्रालय, सरकारी दफ्तरों और अरेरा हिल्स का ट्रैफिक यहीं से गुजरता है। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ कम करने के लिए बैरिकेडिंग और डायवर्जन का नया तरीका अपनाया। लेकिन इससे यू-टर्न की दूरी बढ़ गई और शाम के वक्त वाहनों का दबाव इतना बढ़ा कि लगातार तीन दिन तक ढाई-ढाई घंटे जाम लगता रहा।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार
एमपी में अफसरों की सवारी पर हर महीने खर्च हो रहे करोड़ों, पेट्रोल-डीजल बचाने सरकार जल्द लाएगी नया आदेश
भोपाल एयरपोर्ट बनेगा मध्य भारत का नया 'एविएशन हब', श्रीनगर, चेन्नई, केरल के लिए मिलेंगी सीधी उड़ानें
एमपी में अफसरों की सवारी पर हर महीने खर्च हो रहे करोड़ों, पेट्रोल-डीजल बचाने सरकार जल्द लाएगी नया आदेश