वन विहार भोपाल में जल्द नजर आएंगे अफ्रीकी जेब्रा और जिराफ, बढ़ेगा पर्यटन आकर्षण

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 12, 2025, 11:36 IST
Tourists will get to see Zebra-Giraffe
मध्य प्रदेश के वन विहार नेशनल पार्क में पर्यटकों को अब शेर और बाघ के अलावा जिराफ और ज़ेब्रा भी देखने को मिलेंगे। अफ्रीका से इन जानवरों को लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अब जल्द ही विदेशी वन्य प्राणी जेब्रा और जिराफ भी पर्यटकों को देखने को मिलेंगे।लंबे समय से रुकी हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अब फिर से तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। वन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अफ्रीका से इन जानवरों को लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।



विशेषज्ञ एजेंसी लाएगी जेब्रा-जिराफ

अनुकूल वातावरण

वन विहार में पहले से ही बबूल की पत्तियों और फलदार पेड़-पौधों की भरमार है, जो जिराफ और जेब्रा के पसंदीदा आहार में शामिल हैं।


वन विशेषज्ञों का कहना है कि यह वातावरण इन प्राणियों के लिए अनुकूल है। यही वजह है कि जू अथॉरिटी (Zoo Authority) ने इस योजना को मास्टर लेआउट प्लान के तहत स्वीकृति दे दी है।



वन विहार बनेगा देश का पहला पार्क

वर्तमान में मध्य प्रदेश के किसी भी चिड़ियाघर या राष्ट्रीय उद्यान में जेब्रा या जिराफ नहीं हैं।


यदि यह योजना सफल होती है, तो वन विहार भारत का ऐसा पहला पार्क होगा जहां देशी शेर-बाघों के साथ विदेशी जेब्रा और जिराफ भी पर्यटकों को देखने को मिलेंगे।


इससे न केवल वन विहार की लोकप्रियता बढ़ेगी बल्कि पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिलेगी।



ये भी पढ़ें:



CM मोहन यादव ने की पर्यटन को लेकर ऐतिहासिक घोषणा, चार शहरों को मिलाकर बनेगा महानगर



पर्यटकों के अनुभव होंगे और भी रोमांचक

वन विहार में वर्तमान में शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण, बारहसिंगा, लोमड़ी जैसे जानवर मौजूद हैं।


हर रोज सैकड़ों पर्यटक यहां इन जानवरों को देखने आते हैं।


अब, जब यहां जिराफ और जेब्रा भी शामिल होंगे, तो यह अनुभव और अधिक रोमांचक और दुर्लभ हो जाएगा।



क्या होगा फ़ायदा

पर्यटक संख्या में बढ़ोतरी


राजस्व में वृद्धि


पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।




thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पर्यटन
  • वन विहार
  • राजस्व