इंदौर में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम सील, अवैध तरीके से चल रहा था, प्रशासन ने 25 लड़कियों को छुड़ाया

Rahul Garhwal | Jan 14, 2024, 24:00 IST
इंदौर में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम सील, अवैध तरीके से चल रहा था, प्रशासन ने 25 लड़कियों को छुड़ाया
इंदौर में एक अवैध बाल आश्रम सील कर दिया गया है। प्रशासन ने 25 लड़कियों को छुड़ाया है।

INDORE. इंदौर में प्रशासन ने एक अवैध बाल आश्रम सील कर दिया। इसमें मौजूद 25 लड़कियों को सरकारी बाल गृह में ट्रांसफर कर दिया है। ज्यादातर लड़कियों की उम्र 12 साल से कम है। जूनी इंदौर के उप मंडल अधिकारी (राजस्व) घनश्याम धनगर ने बताया कि यहां विजय नगर में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद ये कार्रवाई की गई है।



उप मंडल अधिकारी ने क्या बताया ?



उप मंडल अधिकारी (राजस्व) घनश्याम धनगर ने कहा कि जिलाधिकारी आशीष सिंह ने मुझे इस बालगृह का निरीक्षण करने और कार्रवाई करने के लिए कहा था। यहां के निरीक्षण के दौरान हमें वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मिला। जरूरी दस्तावेज के लिए एक चौकीदार से बात करनी पड़ी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि बाल गृह के पास संचालन की अनुमति नहीं है।



बाल आश्रम सील



घनश्याम धनगर ने बताया कि बाल गृह को शुक्रवार को सील कर दिया गया और वहां रह रहीं 25 लड़कियों को यहां के सरकारी बाल आश्रम और जीवन ज्योति बालिका गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाल गृह पर जिला प्रशासन, महिला एवं बाल कल्याण के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की।



आश्रम संचालन के दस्तावेज नहीं



वात्सल्यपुरम बाल आश्रम के पास संचालन के कोई दस्तावेज नहीं थे। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घनश्याम धनगर ने बताया कि मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पिछले हफ्ते सभी अधिकारियों को बिना अनुमति के चल रहे इस तरह के बाल गृहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।



Tags:
  • वात्सल्यपुरम बाल आश्रम
  • Indore illegal child shelter sealed
  • Vatsalyapuram child shelter
  • District Magistrate Ashish Singh
  • 25 girls rescued from the child shelter
  • इंदौर अवैध बाल आश्रम सील
  • जिलाधिकारी आशीष सिंह
  • बाल आश्रम से 25 लड़कियां छुड़ाई