बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए तो ये दावेदार, फिर वीडी शर्मा के लिए पार्टी ने क्या सोचा है ?

Pratibha ranaa | Jun 11, 2024, 09:19 IST
वीडी शर्मा
वीडी शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। अब सवाल ये है कि वीडी की भूमिका क्या होगी क्योंकि उनका प्रदेश अध्यक्ष का एक्सटेंशन जून में पूरा हो रहा है। संभावना ये है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन और नए चेहरे शामिल किए गए हैं।



मोदी की नई टीम में एमपी से पांच चेहरे शामिल किए गए हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में वीडी शर्मा को शामिल नहीं किया है। ऐसे में चर्चा है कि अब वीडी की भूमिका क्या होगी। उन्हें कौन सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।



बता दें, खजुराहो लोकसभा सीट पर वीडी शर्मा को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 5 लाख 41 हजार 229 वोटों से हराया। वीडी शर्मा को कुल 7,72,774 वोट मिले थे।



पहले वीडी शर्मा को जानिए...


जन्म: 1 अक्टूबर 1970


मध्य प्रदेश के मुरैना में जन्म हुआ



शिक्षा: 2009 में एमएससी (एग्रीकल्चर, एग्रोनामी) की डिग्री ली।



2007-2009


एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री रहे।



2013


भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।



2016-2020


मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे।



2019


खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद बने।



2020


अब तक मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं।



2024


एक बार फिर से खजुराहो से भाजपा के टिकट पर सांसद बने हैं।



वीडी शर्मा की भविष्य में क्या भूमिका


वीडी शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष का एक्सटेंशन जून में पूरा हो रहा है। अब सवाल ये है कि वीडी की भविष्य में क्या भूमिका होगी। माना जा रहा है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।



शर्मा को मिल सकती है ये जिम्मेदारी


जानकारी के मुताबिक शर्मा को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ, मोदी सरकार 3.0 में 71 मंत्रियों को जगह मिली है। जबकि 10 पद खाली है।



ऐसे में माना जा रहा है कि जब मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा तो वीडी शर्मा के नाम पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा वीडी को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। संभावना है कि उन्हें इस पद पर रिपीट किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए...बच्चों पर भूत-प्रेत का साया, भोपाल के डॉक्टर से ठगी, तांत्रिक 51 तोला सोना और 31 लाख रुपए लेकर फरार



प्रदेश अध्यक्ष के तीन दावेदार


अगर वीडी शर्मा अध्यक्ष नहीं बनाए जाते हैं तो ऐसे में किसी सांसद को ये जिम्मेदारी मिल सकती है। इसमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा,गोपाल भार्गव और फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम चर्चा में है।



मोदी की नई टीम में एमपी से पांच चेहरे


शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी संभालेंगे। पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के 23 घंटे बाद शिवराज सिंह को पीएम मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।



शिवराज सिंह चौहान मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे नरेन्द्र सिंह तोमर वाली भूमिका में आ गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के पास भी कृषि विभाग के साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी थी। अब ये दोनों ही विभाग शिवराज सिंह चौहान को सौंपे गए हैं।



ज्योतिरादित्य को दूरसंचार मंत्रालय


केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उनके पास सिविल एविएशन मंत्रालय था। जो इस बार राम मोहन नायडू को दिया गया है।



वीरेन्द्र कुमार को सामाजिक न्याय


केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक को सामाजिक न्याय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उनके पास इसी विभाग की जिम्मेदारी थी।



सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास


केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके को जनजातीय मामलो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री


छत्तीसगढ़ से केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए बिलासपुर सांसद तोखन साहू को हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स का राज्य मंत्री बनाया गया।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • VD Sharma
  • वीडी शर्मा
  • वीडी शर्मा राजनीतिक भविष्य