मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव बनीं वीरा राणा, आदेश जारी, 30 नवंबर को खत्म हो रहा इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल

Rahul Garhwal | Dec 21, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव बनीं वीरा राणा, आदेश जारी, 30 नवंबर को खत्म हो रहा इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल
वीरा राणा मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव बनीं। आदेश जारी कर दिया गया है। 30 नवंबर को इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

BHOPAL. वरिष्ठ IAS वीरा राणा मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव बन गई हैं। इसका आदेश जारी हो चुका है। मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। 29 नवंबर को वीरा राणा ने सीएम शिवराज से मुलाकात की थी, इसके बाद से ये तय माना जा रहा था कि मुख्य सचिव की कुर्सी पर वीरा राणा ही बैठेंगी। आपको बता दें कि वीरा राणा अगले साल मार्च में रिटायर हो जाएंगी।



वीरा राणा को मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश



माध्यमिक शिक्षा मंडल में अध्यक्ष हैं वीरा



वीरा राणा वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल में अध्यक्ष के पद पर पदस्थ हैं। वीरा राणा से सीनियर आईएएस 1987 बैच के अफसर अजय तिर्की और 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। ऐसे में मप्र में पदस्थ आईएएस के हिसाब से वीरा राणा सबसे सीनियर हैं, उनके बाद 1989 बैच के अनुराग जैन भी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं।



प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव



वीरा राणा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी। उनसे पहले 1960 बैच की IAS अफसर निर्मला बुच 1990 से लेकर 1992 तक मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव रही हैं। वे MP में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की सरकार में पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त हुई थीं।



इन पदों पर रही हैं वीरा राणा



वीरा राणा माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष, मप्र की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वे विदिशा और जबलपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं। वे छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की कलेक्टर भी रही हैं। वीरा राणा को कठोर और अनुशासन प्रिय प्रशासनिक अधिकारियों में गिना जाता है।



वीरा राणा ने किया है MBA



वीरा राणा का जन्म 26 मार्च 1964 को उत्तरप्रदेश में हुआ था। वे 1988 बैच की IAS अफसर हैं। वीरा राणा की शिक्षा बैचलर ऑफ आर्ट्स और MBA है।



Tags:
  • वीरा राणा
  • Veera Rana
  • Chief Secretary of Madhya Pradesh Veera Rana
  • Iqbal Singh Bains tenure ends
  • Veera Rana Chief Secretary of Madhya Pradesh
  • Veera Rana is the new secretary of Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा
  • इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल खत्म
  • वीरा राणा मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव
  • मध्यप्रदेश की नई सचिव वीरा राणा