अमरवाड़ा से BJP प्रत्याशी का हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल, बोलीं- ये कांग्रेस का षड़यंत्र, अभी और भी ऐसे वीडियो आएंगे सामने

Pratibha Rana | Oct 09, 2023, 24:00 IST
अमरवाड़ा से BJP प्रत्याशी का हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल, बोलीं- ये कांग्रेस का षड़यंत्र, अभी और भी ऐसे वीडियो आएंगे सामने
अमरवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी मोनिका बटटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर छिंदवाड़ा की राजनीती गरमा गई है।

BHOPAL. छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से बीजेपी प्रत्‍याशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हुक्‍का पीती हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा है। हालांकि वीडियो पर मोनिका ने सफाई देते हुए कहा कि ये फेक वीडियो है, यह वीडियो उनका नहीं है, उनके विरोधी यह वीडियो फैला रहे है, इसमें उनका षड़यंत्र है।



BJP प्रत्याशी की हुक्का पार्टी



दरअसल मोनिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मोनिका अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते दिख रही है। वह हुक्का पीकर धुएं का छल्ला उड़ाते नजर आ रही है। हालांकि ये वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं इस मामले में सफाई देते मोनिका ने कहा कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वह एडिट किए गया है। विपक्ष हमसे घबरा गया है इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहा है।



वीडियो पर मोनिका की सफाई



वीडियो सामने आने के बाद मोनिका ने सफाई देते हुए कहा कि ये वीडियो उनका नहीं है, उनके विरोधी यह वीडियो फैला रहे है, इसमें उनका षड़यंत्र है। यह वीडियो एडिट किया हुआ है, वीडियो में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।



अभी और भी ऐसे वीडियो आएंगे सामने



बता दें कि मोनिका बट्टी पूर्व एमएलए मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं। कुछ समय पहले मोनिका भोपाल में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी। इसके बाद से लगातार कांग्रेस और उनके कुछ विरोधी उन्हें सनातन विरोधी बताकर उनके परिवार पर रामायण जलाने का आरोप लगा रहे थे। मोनिका का कहना है कि अभी और भी ऐसे वीडियो सामने आएंगे।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • BJP candidate Monica Batti
  • video of Monica smoking hookah
  • Monica blowing smoke ring
  • बीजेपी प्रत्याशी मोनिका बटटी
  • मोनिका का हुक्का पीते वीडियो
  • धुंए का छल्‍ला उड़ाती दिखीं मोनिका