विदिशा जिले की बीसीएम संध्या जैन रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई
Marut raj | Published:
THE SOOTE
THE SOOTE
झुकरहोज गांव की आशा कार्यकर्ता ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी कि संध्या जैन प्रोत्साहन राशि रिलीज करने के बदले उनसे और उनकी साथी आशा कार्यकर्ताओं से रिश्वत मांग रही हैं।
भोपाल. लोकायुक्त की भोपाल टीम ने गुरुवार को विदिशा जिले के सिरोंज में ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (बीसीएम) को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय की बीसीएम संध्या जैन (32) 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई हैं। उनके खिलाफ झुकरहोज गांव की आशा कार्यकर्ता हरिबाई ने 14 फरवरी को लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि संध्या जैन प्रोत्साहन राशि रिलीज करने के बदले उनसे और उनकी साथी आशा कार्यकर्ताओं से रिश्वत मांग रही हैं। BCM | बीसीएम रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई | BCM caught taking bribe