स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल

Ravi Singh | Aug 15, 2024, 19:59 IST
n Zindabad slogans video viral
आजादी के महोत्सव के बीच विदिशा जिले की लटेरी तहसील में एक छात्र ने देशविरोधी नारे लगाए। स्वतंत्रता समारोह में स्कूल के छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अविनाश नामदेव, विदिशा : देश की आजादी को 77 साल पूरे हो चुके हैं। देशवासी 78 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आजादी के महोत्सव के बीच विदिशा जिले की लटेरी तहसील में एक छात्र ने देशविरोधी नारे लगाए। स्वतंत्रता समारोह में स्कूल के छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



छात्र को लिया हिरासत में

नारे लगाने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद छात्र को हिरासत में ले लिया है। नारे लगाने वाले बाकी लोग वहां से भाग निकले। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन दिया।



स्कूल में बनी विवाद की स्थिति

भाजपा नेता संजय जैन अत्तू का कहना है कि गुरुवार 15 अगस्त को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हो रहा था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई।



खबर अपडेट हो रही है...

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • स्वतंत्रता दिवस
  • पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
  • विदिशा में देश विरोधी नारे