एमपी में महिला का दूसरी शादीशुदा औरत पर आया दिल, कर ली शादी, तीन पतियों को छोड़ चुकी
News In Short
- विदिशा जिले में दो शादीशुदा महिलाओं के बीच समलैंगिक संबंध का मामला सामने आया है।
- एक साल पहले हुई शादी के बाद पत्नी सिर्फ तीन बार ससुराल गई।
- पत्नी ने अपनी ही एक रिश्तेदार महिला से समलैंगिक विवाह कर लिया है।
- आरोपी महिला पहले ही अपने तीन पतियों को छोड़ चुकी है।
- पति को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को छोड़ने का दबाव डाल रही है।
News In Detail
विदिशा जिले से रिश्तों को लेकर एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां दो शादीशुदा महिलाएं एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी हुई हैं। मामला इतना बढ़ गया कि ये विवाद पुलिस थाने तक पहुंच गया है।
ये कहानी उस वक्त सामने आई जब एक पति ने एसपी कार्यालय जाकर अपनी पत्नी से तलाक दिलाने और दूसरी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्या है पूरा माजरा?
दरअसल जनसुनवाई के दौरान मंगलवार 21 अप्राैल को एसपी डॉ. प्रशांत चौबे के पास आवेदकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान एक युवक का आवेदन जब अधिकारी के पास पहुंचा, तो वे भी हैरान रह गए।
युवक ने अपनी पत्नी के किसी दूसरी शादीशुदा महिला के साथ संबंध होने का हवाला देते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले जिले की एक लड़की से हुई थी।
इस दौरान पत्नी सिर्फ दो से तीन बार ही ससुराल आई। बातचीत के दौरान ये खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी की एक रिश्तेदार जो उसी उम्र की है उसके साथ समलैंगिक संबंध हैं। हैरानी की बात है कि वे समलैंगिक विवाह भी कर चुकी हैं।
तीन पतियों को छोड़ चुकी है महिला
फरियादी ने ये भी बताया कि जिस महिला के चक्कर में उसकी पत्नी है, वह पहले तीन बार शादी कर चुकी है और तीनों पतियों को छोड़ चुकी है।
युवक ने आरोप लगाया कि दो महीने पहले ही वह महिला कुछ अजनबी लोगों के साथ घर आई थी। फिर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को छोड़ने का दबाव डाला था।
ये खबरें भी पढ़िए...
यूपी में हुई अनोखी शादी, दरोगा जी देखते रह गए और प्रेमी ले गया दुल्हन
महिला तहसीलदार पर आरोप लगाकर पटवारी ने किया सुसाइड
पारिवारिक विवाद में उलझा परिवार, बहू ने लगाए गंभीर आरोप
एमपी न्यूज: मंडप सजा था, बारात थी तैयार, अचानक दूल्हा हो गया फरार, जानें पूरा मामला