MP Lok Sabha Result 2024 : विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 8 लाख 21 हजार 408 वोट से जीते
MP Lok Sabha Result 2024 : मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा ( vidisha lok sabha seat ) सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( shivraj singh chouhan ) ने अपना कमाल दिखा दिया। उन्होंने 8 लाख 21 हजार 408 वोट से जीत दर्ज की। 5 बजे तक की मतगणना में उन्हें 11,06,711 वोट मिल चुके थे।
लोकसभा क्षेत्र में 8 में से 7 विधानसभा सीटें भाजपा के पास
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाला क्षेत्र विदिशा मध्य प्रदेश की एक लोकसभा सीट है। विदिशा लोकसभा के अंतर्गत कुल 8 विधानसभा आती हैं। इसमें भाजपा का पलड़ा भारी है। 8 में से 7 विधानसभा सीटें- भोजपुर, सांची, विदिशा, बासौदा, बुधनी, इछावर और खातेगांव पर भाजपा विधायक हैं। एक सीट सिलवानी पर कांग्रेस के विधायक हैं।विदिशा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 19,45,404 मतदाता हैं। इनमें से 14,49,010 ने वोटिंग की थी। विदिशा में वोटिंग परसेंट 74.48 प्रतिशत रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...
कांग्रेस को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में पस्त करने वाले कौन है विवेक बंटी साहू ?
2024 का समीकरण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद, अब शिवराज चौहान फिर केंद्र की राजनीति में जाने को तैयार है। भाजपा ने उन्हें अपने प्रभाव वाली विदिशा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले, वे 4 बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं।शिवराज सिंह चौहान के सामने विदिशा से कांग्रेस ने 77 वर्षीय प्रताप भानु शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। वे 7वीं और 8वीं लोकसभा में विदिशा के कांग्रेस से सांसद रहे हैं।
साल | जीत | वोट मार्जिन |
2024 | शिवराज सिंह चौहान | 821408 |
2019 | रमाकांत भार्गव (भाजपा) | 5,03,084 |
2014 | सुषमा स्वराज (भाजपा) | 4,10,698 |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक