विदिशा के विजय मंदिर को टूरिस्ट स्पॉट बनाएगी मोहन यादव सरकार, इसी मंदिर की तर्ज पर बना है नया संसद भवन
मध्य प्रदेश के विदिशा का ऐतिहासिक विजय मंदिर एक बार फिर चर्चा में है। इस मंदिर को औरंगजेब ने 1682 में तोपों से तुड़वा दिया था। औरंगजेब ने यहां मस्जिद बनवा दी थी। तीन सौ से ज्यादा साल तक यहां मस्जिद ही रही। ये मंदिर अब एक बार फिर सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि नई संसद भवन का डिजाइन विजय मंदिर की तरह है। अब यहां MP का नया पर्यटन स्थल बनने वाला है।
बता दें, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने नए संसद भवन की डिजाइन हूबहू विदिशा के विजय मंदिर से मिलती है। इस मंदिर को सूर्य मंदिर भी कहा जाता है। अब मोहन सरकार इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करेगी।
1992 में सामने आया था मंदिर
कई बार मंदिर को तोड़ा गया
नए संसद भवन का निर्माण भी मध्य प्रदेश के ही विजय मंदिर से मिलता- जुलता है। विजय मंदिर पर कई बार तोड़ा और लूटा गया है। मोहम्मद गोरी के गुलाम अलतमश से लेकर औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों ने यहां हमला किया था। लोगों ने इस मंदिर का कई बार निर्माण भी करवाया। बता दें, विजय मंदिर के पीछे चार मीनारे दिखाई देती हैं, जिसको मस्जिद का स्वरूप बनाई गई थीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बीजा मंडल विदिशा