ज्योतिरादित्य सिंधिया के दावे को BJP ने नकारा, कहा CM ने तो बुलाया था

Raj Singh | Dec 01, 2024, 07:04 IST
vijaypur mp bjp
बीते दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि पार्टी ने उन्हें विजयपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया। अब इस पर बीजेपी का बयान सामने आया है। पार्टी ने कहा कि उन्हें बुलाया गया था।

हाल ही में मध्य प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती थी। विजयपुर में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत को हराकर जीत हासिल की। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते दिन कहा था कि अगर पार्टी मुझे प्रचार के लिए बुलाती तो मैं जरूर जाता। अब इसे लेकर बीजेपी में बवाल मच गया है। बीजेपी ने कहा है कि विजयपुर में प्रचार के लिए सिंधिया को बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए।





बीजेपी ने क्या कहा?

सिंधिया ने क्या कहा था?

बता दें कि जब मीडिया ने वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से विजयपुर में भाजपा की हार पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि हमें चिंतन करना होगा। यह हार चिंता की बात है। यदि मुझसे वहां प्रचार का कहा होता, तो मैं जरूर जाता। मैं जनता का सेवक हूं। अब इसी पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सिंधिया को बुलाया गया था लेकिन वो नहीं आए।



FAQ

  1. मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों में कौन सी पार्टियों ने जीत हासिल की?
    मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनावों में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती। विजयपुर में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी के रामनिवास रावत को हराकर जीत हासिल की।
  2. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विजयपुर में प्रचार के बारे में क्या कहा था?
    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें विजयपुर में प्रचार के लिए बुलाती, तो वह जरूर जाते। उन्होंने इसे चिंता का विषय बताया और कहा कि हमें हार पर चिंतन करना होगा।
  3. बीजेपी ने सिंधिया के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
    बीजेपी ने कहा कि सिंधिया को विजयपुर में प्रचार के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह खुद को व्यस्त बताकर नहीं गए। बीजेपी ने यह भी कहा कि सिंधिया का नाम विजयपुर के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में था, और पार्टी नेताओं ने उनसे आने का अनुरोध भी किया था।
  4. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने सिंधिया के बयान पर क्या टिप्पणी की?
    बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि सिंधिया को विजयपुर आने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • एमपी बीजेपी
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • रामनिवास रावत
  • विजयपुर उपचुनाव
  • प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी
  • मुकेश मल्होत्रा