विक्रमोत्सव में शामिल होने लाल किला पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, जानें आज का शेड्यूल

Rohit Sahu | Apr 12, 2025, 08:13 IST
,cm mohan yadav shedual
नई दिल्ली के लाल किले में 12 से 14 अप्रैल तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाट्य “विक्रमोत्सव” का आयोजन हो रहा है। ये महानाट्य सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

नई दिल्ली स्थित लाल किले के माधवदास पार्क में 12 से 14 अप्रैल 2025 तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित भव्य महानाट्य “विक्रमोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश को विक्रम संवत् और सम्राट विक्रमादित्य के ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके अलावा सीएम आज (12 अप्रैल) शनिवार को इंदौर में हनुमान जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे।



ladli behna update


उपराष्ट्रपति शाम 7 बजे करेंगे सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संस्था ने रचा भव्य महानाट्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति द्वारा इस महानाट्य की परिकल्पना की गई है। इस प्रस्तुति में सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की सभी ऐतिहासिक गाथाओं को मंच पर जीवंत किया गया है।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हनुमान जयंती के दिन 12 अप्रैल 2025 को दिनभर भोपाल, इंदौर और नई दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।



  • सुबह 09:15 – स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
  • सुबह 09:25 – आशापुरा गांव (इंदौर) हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
  • सुबह 09:45–10:45 – गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम करेंगे।
  • सुबह 10:50–11:35 – इंदौर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • सुबह 11:40–12:00 – हनुमान जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:10 – दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 03:10–03:40 – एम.पी. भवन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।
  • शाम 05:15 – कार्यक्रम स्थल लाल किले पर विक्रमोत्सव में शामिल होंगे।
  • शाम 06:00–रात 09:30 – "विक्रमोत्सव" सांस्कृतिक महानाट्य में भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़ें: जब सीएम मोहन यादव ने किया था विक्रमादित्य नाटक में अभिनय, सालों तक निभाई ये भूमिका



यह भी पढ़ें: जब सीएम मोहन यादव ने किया था विक्रमादित्य नाटक में अभिनय, सालों तक निभाई ये भूमिका



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Hanuman Jayanti
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • cm mohan yadav
  • उज्जैन विक्रमोत्सव 2025