2047 तक मध्यप्रदेश होगा विकसित राज्य, ऐसा दिखेगा MP, तरक्की का रास्ता कैसे तय होगा, CM मोहन यादव ने विभागों से मांगा फॉर्मूला

Pratibha Rana | Jan 12, 2024, 24:00 IST
2047 तक मध्यप्रदेश होगा विकसित राज्य, ऐसा दिखेगा MP, तरक्की का रास्ता कैसे तय होगा, CM मोहन यादव ने विभागों से मांगा फॉर्मूला
2047 में आजादी के सौ साल पूरे होने पर विकसित भारत की थीम पर काम कर रही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश पर एमपी में भी मोहन सरकार ने अमल शुरू कर दिया है।

BHOPAL. आजादी के 100 साल पूरे होने यानी 2047 में मध्यप्रदेश विकसित राज्य (MP@2047) होने का लक्ष्य हासिल कैसे कर पाएगा, इसके लिए सीएम मोहन यादव ने सभी विभागों से एक्शन प्लान 2047 मांगा है। अगले 23 सालों तक यानी 2047 तक मप्र की तरक्की का रास्ता कैसे तय होगा, इसके लिए मोहन सरकार एमपी के विकास का खाका तैयार करना चाहती है। विकसित भारत की थीम पर काम कर रही मोदी सरकार के निर्देश पर एमपी में भी सीएम मोहन सरकार ने अमल शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी विभागों से एक्शन प्लान 2047 मांगा है।



केंद्र सरकार ने भी मांगा सभी राज्यों से एक्शन प्लान 2047

जानकारी के मुताबिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने जीएडी के निर्देश के बाद विभागों से इसकी जानकारी मांगी है। सभी विभाग की कार्ययोजना 19 जनवरी तक विभागीय मंत्री के अनुमोदन के साथ संकल्प पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसमें पीपीटी फार्म में भी एक्शन प्लान देने के लिए कहा गया है। मोदी सरकार भी विकसित भारत अभियान 1947 से 2047 को टारगेट कर योजनाएं और कार्यक्रम तय कर रही है और राज्यों से इसकी प्लानिंग मांग रही है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि अपने विभाग की विभागीय कार्ययोजना का चिन्हांकन और प्रस्तुतिकरण करने का काम सभी को करना है। इसमें सौ दिन, एक साल, पांच साल और 2047 तक की कार्ययोजना विभाग वार तैयार की जाना है। इसकी पूरी जानकारी 15 दिन में यानी दस जनवरी के पहले देनी थी, लेकिन कई विभाग अब तक इस पर काम नहीं कर पाए हैं।



GYAN पर ध्यान, GYAN को सम्मान

पीएम मोदी ने दिसंबर महीने में मध्यप्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हरी झण्डी दिखाकर वर्चुअली शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा था कि 2047 तक भारत विकसित देश होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उद्देश्य है। हम सभी अच्छा करें और देश को अच्छा बनाये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 100 साल पूरे होने तक यानी 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को अंजाम देने के लिए पीएम मोदी ने फॉर्मूला भी बताया है। पीएम ने कहा था कि GYAN पर ध्यान, GYAN को सम्मान देने से ही भारत विकसित बनेगा। मतलब GYAN के G का अर्थ है गरीब, Y का अर्थ है युवा, A का अर्थ है अन्नदाता अर्थात किसान और N का अर्थ है नारी (महिलाएं)।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Prime Minister Narendra Modi
  • Viksit Bharat @ 2047
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर कैसा होगा भारत
  • देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
  • MP Look after 23 years
  • MP@2047
  • India look on 100th anniversary of independence
  • Map of Madhya Pradesh
  • 23 साल बाद कैसा होगा एमपी
  • विकसित भारक @2047
  • मध्यप्रदेश का नक्शा