MP सरकार ने विंध्य विकास प्राधिकरण में की नई नियुक्तियां, पंचूलाल प्रजापति बने अध्यक्ष
News In Short
- मध्यप्रदेश सरकार ने विंध्य विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां की हैं।
- यह आदेश 28 अप्रैल 2026 को भोपाल से जारी हुआ।
- पंचूलाल प्रजापति को प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।
- डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थानी दोनों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- यह नियुक्ति विन्ध्य विकास प्राधिकरण नियम, 2008 के तहत हुई है।
News In Detail
विंध्य प्राधिकरण में नई नियुक्तियां
मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने मंगलवार, 28 अप्रैल को एक अहम आदेश जारी किया है। इसमें विंध्य विकास प्राधिकरण (VDA - Vindhya Development Authority) के लिए तीन अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
आदेश के अनुसार यह नामांकन तत्काल प्रभाव से लागू है। साथ ही यह आगामी आदेश तक जारी रहेगा।
कौन हैं तीनों नए नामित सदस्य?
पंचूलाल प्रजापति को विंध्य विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अजय सिंह को उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। तीसरे नामित सदस्य संजय तीर्थानी हैं। इन्हें भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। यानी प्राधिकरण में इस बार दो उपाध्यक्ष एक साथ काम करेंगे।
यह है आदेश...
जानें कौन हैं पंचूलाल प्रजापति
पंचूलाल रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2018 में उन्होंने पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बनकर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।
2023 में वे विधानसभा के कामकाज में एक्टिव रहे और स्थानीय मुद्दों पर काम किया। हालांकि, 2023 के चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद से पंचूलाल राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करते नजर आए। पंचूलाल ने हायर सेकंडरी तक पढ़ाई की है।
ये खबर भी पढ़िए...
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की दोबारा परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एमपी में 1 मई से लागू होंगे जीएसटी ऑडिट के नए नियम, जानकारी न देने पर होगी कार्रवाई
एमपी के सरकारी स्कूलों में छात्र सीखेंगे AI, लाखों बच्चों को मिलेगा फायदा