वायरल गर्ल लापता, फरमान की मुश्किलें बढ़ीं; अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया संगठित रैकेट

Sanjay Dhiman | Apr 12, 2026, 20:43 IST
Photograph: (the sootr)
वायरल गर्ल के लापता होने के बाद फरमान खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अधिवक्ता एपी सिंह ने इसे संगठित रैकेट बताया, जबकि लड़की की मां ने फरमान को जिम्मेदार ठहराया।

सोशल मीडिया सनसनी बनकर उभरी वायरल गर्ल अब लापता हो गई है। इस वायरल गर्ल की मां ने प्रशासन से उसकी बेटी को खोजने की मांग की है। साथ ही इन सभी घटनाओं के लिए लड़की के तथाकथित पति फरमान खान को जिम्मेदार ठहराया है। मां ने अपनी बेटी से भावुक अपील करते हुए घर लौटने की बात कहीं।



इधर, इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह ने उज्जैन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले में की जांच की मांग की। उन्होंने नाबालिग का धर्मांतरण कराने के मामले को एक संगठित रैकेट बताया। अधिवक्ता एपी सिंह महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।



2634bbb5-9c3


संगठित रैकेट का खुलासा

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह इस मामले में सक्रिय हुए हैं। उन्होंने इसे एक संगठित रैकेट का हिस्सा बताया। एपी सिंह ने रविवार को उज्जैन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह मामला न केवल धर्मांतरण से जुड़ा है, बल्कि यह पूरी तरह से एक आपराधिक साजिश है। उनका कहना था कि यह मामला बहुत बड़ा और संगठित है, जिसमें कई राजनीतिक और सामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है।



नाबालिग लड़की का धर्मांतरण और शादी

एपी सिंह ने यह भी बताया कि एक नाबालिग आदिवासी लड़की का धर्मांतरण कराकर विवाह करवाया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय दलित आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग और आदिवासी आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही जांच में यह पाया गया कि पीड़िता की जन्मतिथि 30 फरवरी 2009 दर्ज की गई है, जबकि विवाह की तिथि 19 मार्च 2026 है। इस आधार पर लड़की की उम्र लगभग 16 वर्ष पाई गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह नाबालिग है।



केस दर्ज किया गया और कार्रवाई शुरू

अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और यौन शोषण से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस दौरान महेश्वर के दो अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है, जिन पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप है।



मां का आरोप- फरमान की साजिश

लापता होने के बाद वायरल गर्ल की मां ने फरमान खान पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर उसकी बेटी के खिलाफ झूठ फैलाकर मामले को भटकाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपनी बेटी को जल्दी से जल्दी खोजने की अपील की है।



नाबालिग होने की पुष्टि

यह मामला पहले भी काफी चर्चा में रहा था जब राष्ट्रीय जनजातीय आयोग ने जांच करके लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि की थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया था। अब अजमेर के पुष्कर से वायरल गर्ल के गायब होने और फरमान के 'ढूंढने वाले' वीडियो ने मामले को फिर से गरमा दिया है।



यह खबरें भी पढ़ें...



कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग, जांच में खुलासा



मोनालिसा के पिता बोले- बेटी नाबालिग, धोखे से की शादी, एमपी पुलिस ने शुरू की जांच



मोनालिसा की शादी : फरमान पर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के गंभीर आरोप, बताया पीएफआई का एजेंट



मोनालिसा की शादी पर विवाद; सुप्रीम कोर्ट की वकील ने बताया एप्रोप्रिएट लव जिहाद



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पॉक्सो एक्ट
  • सोशल मीडिया
  • लापता
  • वायरल गर्ल
  • धर्मांतरण