विधायक मालिनी गौड़ के करीबी का महिला ट्रैफिक पुलिस से विवाद, पुलिसकर्मी सस्पेंड
इंदौर विधानसभा क्षेत्र चार की विधायक मालिनी गौड़ के करीबी और विधानसभा के प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे का महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी से विवाद हो गया। खबरों के मुताबिक, वीरेंद्र शेंडगे को हेलमेट न पहनने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका गया था, लेकिन फिर विवाद बढ़ गया।
शेंडगे ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धक्का भी दिया। साथ ही यह भी आरोप लगा है कि महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें थप्पड़ भी मारा था। इसके बाद शेंडगे के समर्थक एकजुट हो गए और ट्रैफिक जाम हो गया। भारी हंगामे के बाद टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया, जबकि सूबेदार लक्ष्मी और कांस्टेबल शेखर को संस्पेंड किया गया है।
महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर धक्का देने का आरोप
जानकारी के मुताबिक महूनाका चौराहे पर टीआई राधा यादव, श्रद्धा और लक्ष्मी धुर्वे हेलमेट चेकिंग अभियान चला रही थीं। इसी दौरान बिना हेलमेट आ रहे शेंडगे को रोका गया। आरोप है कि इसी बीच शेंडगे ने अपना परिचय दिया, लेकिन चालान की बात कही।
इस पर विवाद हुआ और आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने धक्का दे दिया। वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का आरोप था कि वीरेंद्र शेडगे मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे।
सस्पेंड करने की मांग, हंगामा
इस पर बीजेपी कार्यकर्ता महू नाका पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की और चक्काजाम हो गया। यह सभी राधा यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और सस्पेंड करने की मांग पर अड़े हुए थे। हालांकि समझाइश के बाद और सख्ती दिखाने के बाद भीड़ छंट गई और ट्रैफिक चालू हो सका। इसके बाद टीआई यादव को लाइन अटैच और सूबेदार लक्ष्मी व कांस्टेबल शेखर को संस्पेंड कर दिया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी के 3D फॉर्मूले से होगी घुसपैठियों की पहचान, पार्टी चलाएगी प्रशिक्षण का महाअभियान
एमपी न्यूज: फिर शुरू होगी कार्यवाहक पदोन्नति, सिपाही से इंस्पेक्टर तक प्रमोशन का रास्ता साफ
एक्स आर्मी मैन के हाथ होगी बाघ और चीतों की सुरक्षा: टाइगर रिजर्व की सुरक्षा चौकस करने नया प्रयोग
तू नाई है या जेईएन, भाजपा विधायक के संबोधन पर मदन राठौड़ ने कहा सॉरी