रीवा से 3 जनवरी को निकलेगी भारत गौरव ट्रेन, 12 दिन में होंगे दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर, ऐसें करें बुकिंग

Kaushiki | Nov 01, 2026, 13:24 IST
MP से दक्षिण भारत यात्रा होगी आसान, 3 जनवरी से स्पेशल ट्रेन, जानें किराया और रूट
IRCTC’s Bharat Gaurav Tourist Train leaves Rewa on January 3, 2027, for a 12-day South India pilgrimage. The tour covers Tirupati, Srikalahasti, Rameshwaram, Madurai and Kanyakumari.
मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम और कन्याकुमारी जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे की यह खास यात्रा आपके काम आ सकती है। IRCTC दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन 3 जनवरी 2027 को रीवा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि श्रद्धालु एक ही पैकेज में दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। पूरी यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से भी यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।



12 दिन में दक्षिण भारत के फेमस मंदिरों के होंगे दर्शन

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए विशेष टूर पैकेज तैयार किया है। इसमें यात्रियों को प्रसिद्ध मंदिरों और तीर्थस्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी, श्रीकालहस्ती, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन कर सकेंगे। इस यात्रा में दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग भी शामिल किए गए हैं।



इनमें तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग और आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। इससे श्रद्धालुओं को अलग-अलग मंदिरों के लिए कई यात्राओं की योजना बनाने की जरूरत कम होगी। एक ही टूर पैकेज में कई धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।



रीवा समेत इन स्टेशनों से चढ़ सकेंगे यात्री

बता दें कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 3 जनवरी 2027 को मध्य प्रदेश के रीवा से रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रास्ते में कई रेलवे स्टेशनों पर बोर्डिंग की व्यवस्था रहेगी। इस यात्रा में रीवा के अलावा सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल और नागपुर से भी श्रद्धालु ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इस व्यवस्था का फायदा विंध्य, महाकौशल और नर्मदापुरम क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।



उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए रीवा जाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अपने नजदीकी निर्धारित स्टेशन से यात्रा शुरू कर सकेंगे। भोपाल रेल मंडल के मुताबिक, इटारसी रेलवे स्टेशन से भी यात्रियों के सवार होने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, सभी स्टेशनों पर ट्रेन के पहुंचने का समय और ठहराव की जानकारी बुकिंग के दौरान आईआरसीटीसी से लेनी होगी।



तिरुपति से कन्याकुमारी तक इन जगहों के होंगे दर्शन

इस धार्मिक यात्रा में दक्षिण भारत के छह प्रमुख तीर्थ और दर्शनीय स्थल शामिल हैं। इन सभी स्थानों का धार्मिक महत्व है। खासकर रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल हैं। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत की धार्मिक संस्कृति और प्रसिद्ध मंदिरों को देखने का अवसर मिलेगा।



धार्मिक स्थलखास पहचान
तिरुपति बालाजीभगवान वेंकटेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर
श्रीकालहस्तीभगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर
रामेश्वरमरामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग
मदुरैप्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर
कन्याकुमारीसमुद्र तट और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल
श्रीशैलममल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

कितने रुपए से शुरू होगा IRCTC Tour Package

आईआरसीटीसी की जारी जानकारी के मुताबिक, भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के Tour Package की शुरुआती कीमत 22 हजार 450 रुपए पर पैसेंजर हो सकती है। अलग-अलग श्रेणियों के मुताबिक पैकेज की कीमत बदल सकती है। यात्रियों के ठहरने और दूसरी सुविधाओं के आधार पर भी किराए में अंतर हो सकता है।



इसलिए बुकिंग करने से पहले अपनी चुनी हुई श्रेणी का किराया जरूर जांच लें। साथ ही पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं और नियमों की जानकारी भी ले लें। इस यात्रा का पैकेज कोड WZBG81 रखा गया है। इसी कोड के जरिए यात्री आईआरसीटीसी से पैकेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।



भारत गौरव ट्रेन की बुकिंग कहां से होगी?

इस धार्मिक यात्रा के लिए इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी के कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेलवे स्टेशन पर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालयों से बुकिंग और पैकेज की जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा यात्री आईआरसीटीसी पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी टूर पैकेज का डिटेल देख सकते हैं।



ऑनलाइन जानकारी लेते समय Booking Details, किराया, बोर्डिंग स्टेशन और यात्रा की शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। यात्रियों को यह भी पता कर लेना चाहिए कि पैकेज में भोजन, होटल, स्थानीय परिवहन और दर्शन की कौन-कौन सी सुविधाएं शामिल हैं।



पहले भी रीवा से चल चुकी हैं भारत गौरव ट्रेनें

मध्य प्रदेश से धार्मिक स्थलों तक यात्राएं कराने के लिए आईआरसीटीसी पहले भी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चला चुका है। जनवरी 2026 में रीवा से दक्षिण भारत के लिए धार्मिक यात्रा आयोजित की गई थी। उस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे स्थल शामिल थे।



उस समय यात्रा की अवधि 10 रात और 11 दिन थी। इसके अलावा फरवरी 2025 में भी रीवा से भारत गौरव ट्रेन के संचालन की घोषणा हुई थी। उस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर जैसे धार्मिक स्थल शामिल किए गए थे। बाकी की जानकारी के लिए आप IRCTC Tour Package के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।



यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बातें जरूर ध्यान में रखें। सबसे पहले यात्रा की तारीख और अपने बोर्डिंग स्टेशन की पुष्टि करें। इसके बाद आईआरसीटीसी से पैकेज की पूरी जानकारी लें। यात्रा 12 दिनों की होगी, इसलिए जरूरी कपड़े, नियमित दवाइयां और पहचान पत्र साथ रखें। मंदिरों में दर्शन के लिए स्थानीय नियमों और ड्रेस कोड की जानकारी भी पहले से ले सकते हैं। इस तरह थोड़ी तैयारी करके आप धार्मिक यात्रा का बेहतर अनुभव ले सकेंगे।



FAQs:



  1. आईआरसीटीसी का दक्षिण भारत टूर पैकेज कब शुरू होगा?
    आईआरसीटीसी का दक्षिण भारत टूर पैकेज 3 जनवरी 2027 को मध्य प्रदेश के रीवा से रवाना होगा।
  2. इस यात्रा में कौन-कौन से प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं?
    इस यात्रा में तिरुपति बालाजी, श्रीकालहस्ती, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं।
Tags:
  • IRCTC भारत गौरव पैकेज
  • भारत गौरव ट्रेन रीवा
  • दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा ट्रेन
  • मध्य प्रदेश तीर्थ यात्रा
  • Bharat Gaurav train
  • IRCTC South India tour
  • Madhya Pradesh pilgrimage tour
  • IRCTC tour package Madhya Pradesh
  • IRCTC टूर पैकेज मध्य प्रदेश