ढोल-नगाड़ों और डांस के साथ विवेक सागर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखिए तस्वीरें...
पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम शनिवार को भारत वापस लौट आई। मध्यप्रदेश के प्रतिभागी विवेक सागर ( Vivek Sagar ) रविवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट द्वारा भोपाल पहुंचे, जहां राजा भोज एयरपोर्ट पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ( Vishvas Sarang ) और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से शुरू हुई स्वागत रैली टीटी नगर स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान उनकी मां कमला देवी, पिता रोहित सागर और भाई विद्यासागर भी मौजूद रहे।
सेमीफाइनल की हार के बाद नहीं आई नींद
विवेक ने सेमीफाइनल में हार के बारे में बात करते हुए कहा, "हमें उस रात नींद नहीं आई। हम बार-बार सोचते रहे कि काश हम और अच्छा कर सकते थे। वह सेमीफाइनल हमारे लिए बहुत दुखदायी था।"
जर्मनी के खिलाफ रहा हार्ट ब्रेकिंग मौच
विवेक सागर ने कहा कि देश और प्रदेश के प्यार से वह बेहद खुश हैं। साथ ही विवेक ने कहा कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं और आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विवेक सागर ने जर्मनी के खिलाफ मैच को हार्ट ब्रेकिंग बताया, लेकिन कहा कि टीम ने कमबेक किया और कांस्य पदक पर फोकस करते हुए आगे बढ़कर सफलता प्राप्त की।
सीएम मोहन यादव देंगे एक करोड़ राशि
विवेक सागर के कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है। इसपर विवेक सागर ने कहा कि यह एक खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। उन्होंने कहा कि जब सरकार आपके प्रदर्शन को सराहती है और प्रोत्साहित करती है, तो यह बहुत बड़ा मोटिवेशन होता है। विवेक सागर ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम और अच्छा प्रदर्शन करें।
विवेक ने सीएम से की मुलाकात
टीम ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विवेक सागर और पूरी टीम ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, और 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने विवेक सागर का स्वागत किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक