श्रोत्रिय बने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,देखिए और किसे कहां भेजा

Jitendra Shrivastava | Mar 16, 2024, 17:58 IST
thesootr
भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के अधिकारी विवेक श्रोत्रिय अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश पदस्थ किया गया है। उन्हें उप सचिव विधि एवं विधायी कार्य भी बनाया गया है।

BHOPAL. राज्य शासन ने आज दो IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के अधिकारी विवेक श्रोत्रिय अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश पदस्थ किया गया है। उन्हें उप सचिव विधि एवं विधायी कार्य (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) भी बनाया गया है।



thesootr


राकेश सिंह को प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ बनाया


भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2009 बैच के अधिकारी राकेश सिंह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ बनाया गया है।



thesootr


thesootr


thesootr


THESOOTR


THESOOTR




Tags:
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
  • विवेक श्रोत्रिय